---Advertisement---

Jiah Khan Case: क्या सूरज पंचोली पर लटकेगी सजा की तलवार! 10 साल बाद कोर्ट सुनाएगी अंतिम फैसला

Jiah Khan Case: आखिर क्यों जिया खान ने जिंदगी को खत्म कर फैंस को छोड़ गई। इस मामले में अभी भी कई अनसुनी कहानियां बाकी हैं जिनके बारे में फैंस जानना चाहते हैं। सूरज पंचोली पर एक्ट्रेस की मां तमाम आरोपें लगा चुकी हैं लेकिन अब कल अंतिम फैसले के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 27, 2023 4:40 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jiah Khan Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मौत को 10 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी फैंस इस राज को जानना चाहते हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली हैं जो उस समय जिया के कथित बॉयफ्रेंड थे। एक्ट्रेस की मौत के बाद सूरज पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया। इस सब से परे कल यानी 28 अप्रैल को सीबीआई की स्पेशल अदालत में अंतिम फैसला सुनाया जाएगा। फैंस अब कल के दिन का इंतजार कर रहे हैं ताकि यह मामला साफ हो सके। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

हिरासत में भी रह चुके हैं सूरज

3 जून 2013 को फैंस उस समय चौंक गए थे जब उन्हें पता चला कि उनकी चहेती एक्ट्रेस ने सुसाइड कर दुनिया को अलविदा कह गयी है। वहीं एक्ट्रेस की मौत के बाद 6 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला था जिसपर सूरज पंचोली का नाम कथित तौर पर हत्या के लिए उकसाने के लिए लिखा था। एक्ट्रेस की मां ने सूरज पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद करीब दो हफ्ते तक सूरज हिरासत में भी रहे थे। वहीं जिया की मां लगातार इस केस को लड़ रही हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से याचिका खारिज होने के बाद भी मां ने हार नहीं मारी और अब वह दिन आ गया है जब सच्चाई सामने आ जाएगी।

ये भी पढ़ें: Dunki में Shah Rukh Khan को देख फैंस के खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जल्द ये खतरनाक सीक्वेंस शूट करेंगे ‘किंग खान’

मां ने लगाए हैं गंभीर आरोप

जुलाई 2014 में यह मामला सीबीआई के पास चला गया था और इस मामले की जांच जारी है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि उन्होंने फैसले को सुरक्षित रख लिया है और 28 अप्रैल को फैसला सुनाई जाएगी। वहीं जिया की मां ने सीबीआई अदालत में कहा था कि उनकी बेटी को सूरज पंचोली मौखिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। गौरतलब है कि छोटे फ़िल्मी करियर में जिया बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुकी हैं। जिया निशब्द, हाउसफुल और गजनी जैसी फिल्मों से खास पहचान बनाई थी।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026