---Advertisement---

Jigra Song: तू ना हिम्मत हारियो! इंडस्ट्री में सिंगर्स को टक्कर देने आए वेदांग रैना, क्या आलिया भट्ट की फिल्म से मिलेगा स्टारडम?

Jigra Song: आलिया भट्ट की 'जिगरा' फिल्म से छाने के लिए तैयार वेदांग रैना ने अपनी आवाज से चलाया जादू, सोशल मीडिया पर टाइटल ट्रैक का वीडियो हुआ जारी, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 7, 2024 5:25 अपराह्न

Jigra Song
Follow Us
---Advertisement---

Jigra Song: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा‘ (Jigra) फिलहाल काफी चर्चा में है जो 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन इस सब के बीच ‘जिगरा’ फिल्म का टाइटल ट्रैक्टर जारी किया गया जिसे सुनने के बाद आप भी इमोशनल होने के साथ-साथ मोटिवेटेड हो जाएंगे। निश्चित तौर पर वेदांग रैना (Vedang Raina) की आवाज आपके दिलों को जीतने के लिए काफी है। इस गाने को सुनने के बाद ना सिर्फ वेदांग की एक्टिंग बल्कि उनकी आवाज के भी लोग फैन हो गए है। कहने में दो राय नहीं है कि इंडस्ट्री में कई सिंगर्स को वह टक्कर देने वाले हैं।

Jigra Song सुनकर Vedang Raina के लिए क्रेजी हुए फैंस

एक हाथ में गिटार और एक में माइक लिए वेदांग रैना अपनी आवाज और एक्सप्रेशन से लोगों के दिलों को जीत गए और उनकी आवाज में वह कसक और जादू देख सुनने वाले दीवाने हो गए। सोशल मीडिया पर 3 मिनट 18 सेकंड का यह वीडियो खूब चर्चा में है जिसमें आलिया भट्ट तो नजर नहीं आई लेकिन वेदांग रैना लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर रहे हैं। गाने के लिरिक्स से लेकर वेदांग रैना की आवाज तक ने जादू चलाने का काम किया है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस क्रेजी हो गए हैं।

Vedang Raina का Jigra Song है काफी स्पेशल

इस गाने से Vedang Raina ने लोगों का दिल जीत लिया है और वह नए सिंगर की अलर्ट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस गाने की खासियत भी यही है कि वेदांग ने न सिर्फ इस फिल्म में एक्टिंग की है बल्कि इस गाने को अपनी आवाज दी है। निश्चित तौर पर उनके टैलेंट की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। गाने के म्यूजिक कंपोजर अचिंत है तो लिरिक्स वरुण ग्रोवर का है। वसन बाला के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का पिछले लंबे समय से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में वेदांग रैना को इस फिल्म में आलिया भट्ट के भाई के किरदार में देखने के लिए भी अब लोगों को इंतजार रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026