---Advertisement---

Kaatera: दशहरा पर खतरनाक पोस्टर शेयर कर Darshan Thoogudeepa ने फैंस को दी बधाई, इंटेंस लुक देख क्रेजी हुए लोग

कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा अपनी अपकमिंग फिल्म का 'कातेरा' से इंटेंस लुक शेयर कर फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है। फैंस फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और लोगों के बीच वह चर्चा में आ गए हैं। वास्तविक जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को लेकर इंटेंस लुक देखने के बाद आप भी शॉक्ड हो जाएंगे क्योंकि वह काफी अलग है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2023 4:03 अपराह्न

Kaatera
Follow Us
---Advertisement---

Kaatera: कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा दशहरे के मौके पर फैंस को बधाई देते हुए नजर आए। उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘कातेरा’ से अपनी इंटेंस लुक को शेयर कर फैंस को खास झलक दिखाई है। इस लुक को देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और बताया जा रहा है कि यह फिल्म वास्तविक जिंदगी पर आधारित होगी। जहां एक तरफ लोग फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पोस्टर को देख आप भी दिल थाम कर फिल्म के लिए एक्साइटेड हो जाएंगे। चैलेंजिंग स्टार कहे जाने वाले दर्शन अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

पोस्टर में दिखा इंटेंस लुक

जहां तक इस पोस्टर की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि मां दुर्गा के आगे दर्शन खतरनाक लुक दे रहे हैं। वह कैमरे के सामने घूरते हुए नजर आ रहे हैं और गले में मां दुर्गा की लॉकेट है। उनका लुक वाकई काफी इंटेंस फूल है। वहीं इस पोस्टर को शेयर करते हुए दर्शन ने लिखा, “नादहब्बा दशहरा हमें बताता है कि अच्छाई की हमेशा बुराई पर जीत होती है। मां चामुंडेश्वरी आपको और आपके प्रियजनों को स्वास्थ्य धन खुशियां प्रदान करें और आयुध पूजा और विजयदशमी की शुभकामनाएं।”

फैंस कर रहे हैं इंतजार

मिली जानकारी के मुताबिक ‘कातेरा’ फिल्म की डायरेक्शन तरुण सुधीर द्वारा की गई है और उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म इसी साल रिलीज होगी। ‘कातेरा’ फिल्म को लेकर फैंस पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि इस फिल्म में ऐसे किरदार में नजर आएंगे जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है जो गांव में ही घटित होती है। लोगों के बीच फिलहाल दर्शन चर्चा में आ गए हैं और कन्नड़ फैंस के लिए यह फिल्म वाकई किसी गिफ्ट से कम नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026