---Advertisement---

Kacchey Limbu: IPL के बीच धमाल मचाने आ रही है राधिका मदान की फिल्म, ट्रेलर में दिखा क्रिकेट के लिए जुनून और सस्पेंस

Kacchey Limbu: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में नजर आ चुकी राधिका मदान को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्टिंग से लेकर खूबसूरती तक की वजह से राधिका चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म ‘कच्चे लिंबू’ का ट्रेलर जारी किया गया है। फिल्म की कहानी क्रिकेट पर आधारित है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 17, 2023 11:50 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kacchey Limbu: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में नजर आ चुकी राधिका मदान को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्टिंग से लेकर खूबसूरती तक की वजह से राधिका चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म ‘कच्चे लिंबू’ का ट्रेलर जारी किया गया है। फिल्म की कहानी क्रिकेट पर आधारित है जिसमेंराधिका क्रिकेट खेलकर अपना जादू दिखा रही हैं और फैन्स को खूब इम्प्रेस कर रही हैं। ट्रेलर को देख शायद आपको भी अपना बचपन याद आ जाए जब हम बैट और बॉल लेकर क्रिकेट खेलने निकल जाते थे। बैटिंग करते हुए हम यही सोचते थे कि आगे हम भी सचिन तेंदुलकर की तरह बन जाएंगे। खैर, राधिका की यह अपकमिंग फिल्म आपको उसी बचपन की याद दिलाएगी।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक टूर्नामेंट की कहानी है। फिल्म का ट्रेलर वाकई काफी मजेदार है जिसमें राधिका मदान क्रिकेट के लिए काफी क्रेजी होती हैं। इस जूनून की वजह से वह टूर्नामेंट खेलने का सोचती है और इसके लिए वह टीम भी तैयार करती है। राधिका इसके लिए काफी मेहनत करती हैं और फिर अपनी एक टीम तैयार करती हैं। वह इस दौरान कई मुश्किलों का भी सामना करती हैं। राधिका की इस फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट, टर्न और सस्पेंस भी है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर लोगों के बीच खूब चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

शुभम योगी के निर्देशन में बनी यह फिल्म क्रिकेट चाहने वालों के लिए काफी ख़ास है। इस फिल्म की कहानी नीरज पांडे ने लिखी है। क्रिकेट पर आधारित यह फिल्म 19 मई को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी। ऐसे में आप इसे घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं। इस फिल्म में राधिका मदान के अलावा रजत बारमेचा और आयुष मेहरा जैसे स्टार्स भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में क्रिकेट के चाहने वालों की कमी नहीं है और यही वजह है कि इस पर कई फिल्में बन चुकी हैं और कई इसमें से सुपरहिट भी साबित हुई है।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026