---Advertisement---

द ट्रायल में Kajol संग दिखने वाली Noor Malabika Das की हुई मौत, डिकंपोज्ड अवस्था में मिली लाश

द ट्रायल में Kajol संग दिखने वाली Noor Malabika Das की मृत्यु हो गई है, चलिए जानते हैं कैसे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 10, 2024 3:08 अपराह्न

Noor Malabika Das
Follow Us
---Advertisement---

Noor Malabika Das: साल 2023 की द ट्रायल वेब सीरीज में काजोल संग काम कर चुकी नूर मालाबिका दास (Noor Malabika Das) से जुड़ी एक बेहद बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस केवल 37 साल की उम्र में ही इस दुनियां को छोड़ कर चली गई हैं। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस की मृत्यु आखिर कैसे और कब हुई है।

ऐसे हुई Noor Malabika Das की मृत्यु

मडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नूर मालाबिका दास की मृत्यु पंखे से लटककर हुई है। बता दें, 6 जून 2024 को पुलिस ने एक्ट्रेस की बॉडी को उनके लोखंडवाला घर से बारामद किया है और जहां नूर मलाबिका दास का शव पंखे से लटका हुआ था। शव के इस स्थिति में मिलने से हर कोई यह अंदाजा लगा रहा है कि उनकी मौत सुसाइड के चलते हुई ।है हालांकि, अभी तक मौत की वजह पता नहीं चल पाई है।

ऐसे मिली नूर मालाबिका के मौत की खबर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो नूर मालाबिका दास की मृत्यु पहले ही हो गई थी लेकिन, उनकी मौत का किसी को पता नहीं चला। उनके मौत की खबर तब सामने आई जब उनके पड़ोसियों को सड़ते शरीर की बदबू आना शूरू हुई, इसी के चलते पड़ोसियों ने पुलिस वालों को बुलाया। पुलिस वालों ने वहां पहुंचकर जब दरवाजा तोड़ा तो नूर मालाबिका काफी साड़ी-गली हालत में लटकी हुई थी।

पुलिस वालों ने कराया एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार

यहीं आपको बताते चलें, पुलिस ने जब एक्ट्रेस के घर वालों को उनके मृत्यु की खबर दी तो किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया और न ही बॉडी की दावेदारी दिखाई। इसी के चलते पुलिस वालों ने एक एनजीओ के साथ 9 जून को नूर मालाबिका दास का अंतिम संस्कार कर दिया।

नूर मालाबिका का फिल्मी करियर

अगर बात की जाए नूर मालाबिका दास के एक्टिंग करियर की तो आपको बता दें, एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में जैसे, सिसकियां, वॉकमैन और तीखी चटनी में काम किया है। यही नहीं एक्ट्रेस को मशहूर वेब सीरीज द ट्रायल में काजल के साथ भी देखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026