---Advertisement---

Kalaastar गाने में सोनाक्षी देंगी Yo Yo Honey Singh को धोखा! 9 साल का इंतजार है इस ट्रैक की कहानी

Kalaastar song: सोनाक्षी सिन्हा और हनी सिंह का गाना कालास्टार का टीजर जारी किया गया है जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस टीजर से कहानी की झलक सामने आई है और इसमें ट्विस्ट का तड़का लगाया गया है जो फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग होने वाला है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 26, 2023 9:46 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kalaastar song: यो यो हनी सिंह फिलहाल अपनी अपकमिंग ट्रेक कालास्टार को लेकर काफी चर्चा में है जिसका टीजर बीते दिन जारी किया गया। ‘देसी कलाकार’ गाने का यह दूसरा पार्ट है जो फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है। टीजर जारी होने के बाद से फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसमें सोनाक्षी सिन्हा अलग अंदाज में नजर आ रही है और 1 मिनट 13 सेकंड के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जहां देसी कलाकार गाने के अंत में हनी सिंह को पुलिस पकड़ कर ले जाती है तो वहीं अब इस टीजर में उसके आगे की कहानी को दिखाई गई है।

क्या है इस टीजर में कहानी

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं की टीजर की शुरुआत जेल से होती है जहां ब्लैक बनियान और ऑरेंज पेंट में हनी सिंह एक्सरसाइज करते हुए नजर आते हैं। एक ऑफिसर उन्हें हथकड़ी बांधकर ले जाते हैं। इस टीजर में दिखाया गया है कि 9 साल की सजा के बाद हनी सिंह अपने दोस्त से मिलते हैं और उनसे सोनाक्षी सिन्हा के बारे में पूछते हैं। जब यो यो हनी सिंह को यह पता चलता है कि सोनाक्षी एम्सटर्डम में है और वह 3 साल पहले शादी कर चुकी है यह सुनकर हनी वहां जाने की बात करते हुए नजर आते हैं। हनी सिंह कहते हैं, “मुझे मेरी गर्ल वापस चाहिए।” वहीं इस टीजर के अंत में सोनाक्षी हनी सिंह पर बंदूक तानी हुई नजर आती है।

यहां देखें टीजर:-

टीजर को देख फैंस की बढ़ी बेचैनी

गाने के इस टीजर को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं और कहने में दो राय नहीं है कि ‘देसी कलाकार’ की तरह यह गाना भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल हो जाएगा और इसे प्लेलिस्ट में शामिल करने के लिए फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं। यह वीडियो किसी को भी इंप्रेस करने के लिए काफी है क्योंकि इसमें ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि हनी सिंह और सोनाक्षी सिन्हा इस गाने से फैंस को किस कदर इंप्रेस कर पाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 7, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 7, 2026

Rajshri Deshpande

मार्च 7, 2026

Badshah

मार्च 7, 2026

Cocktail 2

मार्च 7, 2026

Dhurandhar 2 Trailer

मार्च 7, 2026

Leave a Comment