---Advertisement---

Dhurandhar 2 Trailer देख फैंस क्यों करने लगे ‘टॉक्सिक’ को याद? पहली बार रहमान डकैत पर भारी पड़े रणवीर सिंह

Dhurandhar 2 Trailer : 'धुरंधर 2' के ट्रेलर को देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। क्योंकि इसमें उनकी उम्मीद से ज्यादा मिला है। रहमान डकैत को रणवीर सिंह पूरी टक्कर दे रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 7, 2026 11:49 पूर्वाह्न

Dhurandhar 2 Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2 Trailer:  लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 7 मार्च को रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। करीब साढ़े 3 मिनट का ये ट्रेलर फुल एक्शन से भरा हुआ है।  इसे देख लोग बोल रहे हैं कि, धुरंधर के पहले पार्ट में जिस तरह से  रहमान डकैत के रुप में अक्षय खन्ना ने अपनी एक्टिंग से फिल्म को नई हाइप दी थी, क्या वो कमी अब रणवीर सिंह पूरी करेंगे? आदित्य धर की मूवी का जैसे ही ट्रेलर आया वैसे ही लोग बोलने लगे ‘टॉक्सिक’ का फियर पूरी तरह से रियल है।  दरअसल, साउथ सुपर स्टार यस की मूवी टॉक्सिक की रिलीज डेट भी 19 मार्च थी।  लेकिन मेकर्स ने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का हवाला देकर रिलीज डेट 4 जून कर दी है।

Dhurandhar 2 Trailer देख फैंस क्या बोले?

‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ के ट्रेलर की बात करें तो रणवीर सिंह का हम्जा अली मजारी वाला रोल इस बार पूरी मूवी कास्ट पर भारी पड़ता दिख रहा है। पूरे ट्रेलर में भारतीय जासूस बने रणवीर सिंह दश्मनों से लड़ते दिखे हैं। अपने स्वैग से वो रहमान डकैत के ‘लियारी’ इलाके के नए ‘बादशाह’ बन गए हैं। ट्रेलर में पंजाबी गाना ‘अरि-अरि’ बज रहा है और स्क्रीन पर “अब इंडिया तय करेगा पाकिस्तान का भविष्य” जैसे दमदार डायलॉग चल रहे हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: JioStudios

संजय दत्त एक बार फfर से अपने स्वैग से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। वहीं, अर्जुन रामपाल ‘मेजर इकबाल’ की भूमिका में छाप छोड़ने वाले डायलॉग बोल रहे हैं। पूरे ट्रेलर में सारा अर्जुन की एक छोटी सी झलक है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली ‘धुरंधर 2’ ने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है, तभी तो वो अब खुलकर टॉक्सिक के यस को याद करते हुए बोल रहे हैं कि, अच्छा हुआ उन्होंने अफनी मूवी की रिलीज डेट हटा ली है। क्योंकि  टॉक्सिक के मेकर्स का डर रियल था।

‘धुरंधर’ की तरह क्या ‘धुरंधर 2’ बनाएगी रिकॉर्ड?

आपको बता दें, धुरंधर  का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज किया गया था। इस बॉलीवुड मूवी ने 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। लगभग 280 करोड़ के बजट से बनी  इस मूवी का दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होगा। फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी है जो कि, पाकिस्तान में जाकर जासूसी करता है।  फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन,  रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना  जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे।  ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर देखने के बाद लोग बोल रहे हैं कि, ये मूवी भी अपने पहले पार्ट से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 6, 2026

Peddi Box Office Collection Day 2

जून 6, 2026

Ranveer Singh

जून 6, 2026

Jahnvi Kapoor

जून 6, 2026

Heat Stroke

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026