---Advertisement---

Kalki 2898 AD: 1000 करोड़ी बन गई प्रभास-दीपिका की यह फिल्म, SRK की ‘पठान’ को पटकनिया देकर बनाया यह रिकॉर्ड

Kalki 2898 AD: प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को पीछे कर इतिहास दर्ज करने में कामयाब रही। चर्चा में है यह फिल्म।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 13, 2024 4:25 अपराह्न

Kalki 2898 AD
Follow Us
---Advertisement---

Kalki 2898 AD: प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ रिलीज के 16 दिन के भीतर इतिहास दर्ज करने में कामयाब हुई और यह फिल्म पठान को पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म की कमाई निश्चित तौर पर फैंस को हैरान कर देने के लिए काफी है। प्रभास के फैंस यह जानने के बाद खुशी से झूम उठे क्योंकि फिल्म एक बड़ी माइलस्टोन को साबित कर चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जो है चर्चा में और कैसे इतिहास दर्ज करने में कामयाब रही है प्रभास और दीपिका की फिल्म।

फिल्म की कमाई है माइलस्टोन

जहां तक इस फिल्म की बात करें तो यह ओपनिंग दिन पर 22 करोड़ की कमाई कर शुरुआत की थी। जहां फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। 27 जून को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की कमाई कर चुकी है और अभी भी लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ अमेरिका में फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। 600 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म हजार करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है।

मल्टी स्टारर फिल्म ने बनाया यह रिकॉर्ड

‘कल्कि 2898 एडी’ की बात करें तो इस फिल्म में दिशा पटानी, प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन कमल हासन जैसे सितारे नजर आए थे। वहीं कैमियो रोल में विजय देवराकोंडा को भी देखा गया था। इस मल्टी स्टारर फिल्म ने फैंस के दिलों में एक खास जगह बना ली है। पहले दो हफ्ते में ही फिल्म ने कुल 543.45 करोड़ रुपये कमाए वहीं शाहरुख़ खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर 543.05 करोड़ रुपये ही कमा पाई।

मेकर्स ने दी फैंस को खास जानकारी

मेकर्स ने इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है और यह जीत उनके लिए काफी मायने रखती है। उन्होंने फैंस को धन्यवाद देते हुए इस फिल्म को प्यार करने के लिए आभार जताते हुए नजर आए। उन्होंने लिखा, “1000 करोड़ और गिनती जारी है। यह मील का पत्थर आपके प्यार का जश्न है। हमने इस फिल्म में अपना दिल लगाया और आपने इसे खुले दिल से अपनाया। दुनिया भर के फैंस को तहे दिल से शुक्रिया।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026