---Advertisement---

Kalki 2898 AD ट्रेलर रिलीज से पहले बिखरे बालों में नजर आई दीपिका पादुकोण, नया धांसू लुक देख उछले फैंस

Kalki 2898 AD: प्रभास की फिल्म से दीपिका का नया लुक देखने के बाद लोगों की निगाहें अटक गई है और वह काफी अलग दिखाई दे रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2024 2:57 अपराह्न | Updated: जून 10, 2024 6:58 अपराह्न

Kalki 2898 AD
Follow Us
---Advertisement---

Kalki 2898 AD: दीपिका पादुकोण फिलहाल अपनी प्रेगनेंसी फेस को खूब इंजॉय कर रही है और ऐसे में लोग उनकी अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म साइंस फिक्शन पर आधारित है और इसमें अमिताभ बच्चन और प्रभास के अलावा दिशा पटानी स्टार्स के तौर पर नजर आने वाले हैं। वहीं 10 जून को Kalki 2898 AD का ट्रेलर जारी किया जाएगा। वहीं इस सब के बीच दीपिका पादुकोण का नया धांसू लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। फैंस इसे देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

इंटेंस लुक में दिखीं दीपिका

जहां तक इस पोस्ट की बात करें तो इसे शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में लिखा आशा उसके साथ शुरू होती है। जहां तक इस तस्वीर में दीपिका के लुक की बात करें तो बिखरे बाल चेहरे पर परेशानी का सबब और फटे हुए कपड़े में दीपिका बेहाल नजर आ रही है। उनका यह लुक देखने के बाद लोग काफी एक्साइटेड हो गए। उनके चेहरे और आंखों पर परेशानी साफ नजर आ रही है और ऐसे में उनका यह किरदार देखने के लिए लोगों की बेताबी बढ़ गई है।

फैंस कर रहे दीपिका की तारीफ

इस पोस्ट को कुछ ही देर में 4 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं इसे देखने के बाद दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह भी खुशी से झूम उठे हैं। इस लुक को देख एक यूजर ने लिखा माय गॉड तो दूसरे ने कहा आईकॉनिक। एक फैन ने तारीफ करते हुए लिखा वॉव तो एक ने कहा क्वीन सच में इंडियन सिनेमा पर राज कर रही है। दूसरे ने क्वीन ऑफ बॉलीवुड तक कह दिया।

इस दिन रिलीज होगी साइंस फिक्शन फिल्म

दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ नाग अश्विन के लिए काफी मायने रखती है और यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। साइंस फिक्शन फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और फिल्म का ट्रेलर 10 जून को रिलीज किया जाएगा। वहीं जहां तक इस फिल्म की बात करें तो यह 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026