Kalki 2898 AD: क्या ओपनिंग डे पर पठान और जवान को मात दे पाएंगे प्रभास-दीपिका, जानिए क्यों है फिल्म इतनी खास

कल्कि 2898 AD को देखने के लिए कर रहे हैं इंतजार तो आईए जानते हैं क्या होने वाली है इस फिल्म में खास, लोगों के बीच है जबरदस्त बज।

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD: प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। बज लगातार बरकरार है और अब ऐसे में इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई क्योंकि यह फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में तबाही मचाने वाली है। कई खबरें आ रही है लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म में क्या होने वाली है सबसे अलग। ऐसे में देखने से पहले जरूर जाने क्या कुछ होने वाला है खास और क्या यह फिल्म तोड़ पाएगी पठान और जवान की रिकॉर्ड। क्या होगी ओपनिंग डे पर कमाई। आइए जानते हैं सब कुछ।

ओपनिंग डे पर कितनी करेगी कमाई

इस बात को जानने के लिए है बेताब कि ओपनिंग डे पर ग्लोबल लेवल पर कम से कम 180 करोड़ से लेकर 210 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। जी हां, अगर ऐसा होता है तो यह पैन इंडिया फिल्म एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। ऐसे में शाहरुख खान और दीपिका की फिल्म पठान और नयनतारा के साथ शाहरुख की फिल्म जवान की बोलती बंद होने वाली है।

कितनी थी पठान और जवान की कमाई

जहां पठान फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 106 करोड़ की कमाई की थी। इसके अलावा अगर जवान फिल्म की बात करें तो फिल्म ओपनिंग डे पर 75 करोड रुपए की कमाई की थी।।ऐसे में दूर-दूर तक शाहरुख खान की फिल्म का प्रभास की फिल्म से कोई टक्कर नहीं है लेकिन अभी आंकड़े आने बाकी है और फिल्म रिलीज के लिए करना पड़ेगा इंतजार।

क्या होने वाली है Kalki 2898 AD में खास

फिल्म के लिए इंतजार खत्म

बता दें नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में प्रभास और दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन कमल हासन, दिशा पटानी जैसे स्टार्स नज़र आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version