---Advertisement---

आखिर किस बयान को लेकर Kamal Haasan की Thug Life की हो रही थू थू! कर्नाटक में आक्रोश के बीच क्या HC जाने से बनेगी बात

Kamal Haasan: क्या कर्नाटक सरकार की तरफ से ठग लाइफ की रिलीज पर लगी रोक हटा दी जाएगी। आइए जानते हैं कमल हासन की किस तरह से बढ़ रही है मुश्किलें और क्यों फंसे बवाल में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 2, 2025 6:31 अपराह्न

Kamal Haasan
Follow Us
---Advertisement---

Kamal Haasan: कमल हासन की ठग लाइफ भाषा विवाद को लेकर फंस चुकी है। कर्नाटक में बवाल मचा हुआ है। 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म पर कर्नाटक सरकार ने रोक लगा दी है। फिल्म को लेकर लगातार निशाने पर आ रहे Kamal Haasan की Thug Life क्या रिलीज हो पाएगी? क्या बैन की तलवार हट पाएगी इस पर लोगों की नजरे बनी हुई है। इस सब के बीच एक्टर कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंच गए लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कंट्रोवर्सी की शुरुआत कहां से हुई। आइए देखते हैं पूरी डिटेल्स।

कोर्ट से क्या बोले ठग लाइफ को लेकर Kamal Haasan

अपनी फिल्म को चौतरफा घिरे हुए देखने के बाद कमल हासन के प्रोडक्शन हाउस राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल की तरफ से हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। इसके साथ ही कहा गया कि कर्नाटक सरकार, पुलिस डिपार्टमेंट रिलीज में बाधा ना डालें। Kamal Haasan की तरफ से कोर्ट से यह अपील की गई है। अब ऐसे में कोर्ट के जवाब का इंतजार रहने वाला है लेकिन क्या Thug Life 5 मई को रिलीज हो पाएगी यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

विवादित बयान को लेकर क्या बोले Thug Life एक्टर कमल हासन

अपने बयान को लेकर ठग लाइफ एक्टर Kamal Haasan ने सफाई देते हुए कहा कि मैं कानून और न्याय पर भरोसा रखता हूं। यह लोकतंत्र है। कर्नाटक आंध्र प्रदेश और केरल के लिए मेरा प्यार सच्चा है और मेरे चाहने वाले भी इस पर कोई शक नहीं कर सकता जो एजेंडा चलाते हैं उन्होंने मुझे पहले भी धमकाया है। अगर मैं गलत नहीं हूं तो माफी नहीं मांगूंगा। अब ऐसे में Thug Life की रिलीज पर रोक को क्या बर्खास्त किया जाएगा क्योंकि यह लंबे समय से लगातार ट्रेंड में है।

क्यों मचा है कमल हासन की ठग लाइफ को लेकर बवाल

दरअसल Kamal Haasan के एक बयान को लेकर उन्हें और उनकी फिल्म Thug Life को घेरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है और ऐसे में कर्नाटक के लोगों को उनकी यह बात पसंद नहीं आई। बवाल गरमाता चला गया। वहीं कर्नाटक सरकार ने उनकी अपकमिंग फिल्म ठग लाइफ की रिलीज पर रोक लगा दी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raveena Tandon

अक्टूबर 26, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026