Kangana Ranaut: चार धाम यात्रा की शुरुआत से पहले बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर सPHमिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सारा अली खान को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सभी गैर सनातनियों को मंदिर में दर्शन के लिए अपनी आस्था की पुष्टि करने के लिए एक एफिडेविट देना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि वह अपनी आस्था का हलफनामा देती है तभी उन्हें दर्शन की अनुमति दी जाएगी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है और इस पर अब कंगना रनौत ने टिप्पणी की है लेकिन उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं।
Kangana Ranaut ने सारा अली खान को क्या दिया पैगाम
#WATCH | ” Sab sanatani hain…Yahan jo bhi hain sanatani hain…Wo bhi sanatani hai, so why fear in writing down the truth,” says BJP MP Kangana Ranaut, on reports of Badrinath, Kedarnath Temple Committee Chairman asking actor Sara Ali Khan to submit an affidavit to offer… pic.twitter.com/Zz5V4bsnai
— ANI (@ANI) March 18, 2026
दरअसल बीजेपी सांसद से जब मीडिया सारा अली खान के केदारनाथ बद्रीनाथ विवाद को लेकर सवाल करती हैं तब इस पर मुकर होकर जवाब देने में कंगना रनौत पीछे नहीं रहती है। वह कहती हैं कि “सब सनातनी है यहां जो भी है सनातनी है क्योंकि हमारा जब जन्म हुआ है सनातन मतलब जिसका ना आदि है ना अंत। सारे धर्म 1000-1500 साल पुराने है। सनातन ही है जो सत्य है तो वह भी सनातनी ही हैं। अब उनको सत्य लिखने में क्या घबराहट लिख दीजिए।”
कंगना रनौत को क्यों ट्रोल करने लगे लोग
वहीं कंगना रनौत का सारा अली खान को लेकर दिए गए इस बयान पर लोग ट्रोल करने लगे हैं। जहां एक यूजर ने कहा सभी सनातनी ही है तो फिर आपको लिखित प्रमाण क्यों चाहि। एक ने कहा, “पार्लियामेंट जा रही हो या मूवी सेट पर अगर हर कोई सनातनी है तो पूजा करने के लिए शपथ पत्र की मांग करना। सिनेमाई कथानक चरम मोड़ है। क्या यही सत्य है या एक सुविधाजनक पटकथा।”
क्यों सारा पर शुरू हुआ विवाद
विवाद की शुरुआत तब हुई जब बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सारा अली खान का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपनी आस्था का हलफनामा देती है तभी उन्हें दर्शन करने की अनुमति मिलेगी क्योंकि अक्सर एक्ट्रेस केदारनाथ की यात्रा करती है। उनकी आस्था पर कई दफा विवाद भी हुआ है ऐसे समय में चार धाम यात्रा से पहले एक बार फिर वह चर्चा में आ गई है।
