---Advertisement---

पॉलिटिक्स में एंट्री के बाद छवि सुधारने में जुटीं कंट्रोवर्सी क्वीन Kangana Ranaut! सालों बाद उर्मिला विवाद पर दी सफाई

Kangana Ranaut: कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत बहुत जल्द पॉलिटिक्स में जलवा दिखाने वाली हैं और उन्होंने राजनीति में एंट्री ले ली है। उन्हें भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा टिकट दिया है। वहीं विवादों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली कंगना बेबाक अंदाज को लेकर जानी जाती हैं लेकिन इस सबके बीच ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 28, 2024 3:13 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत बहुत जल्द पॉलिटिक्स में जलवा दिखाने वाली हैं और उन्होंने राजनीति में एंट्री ले ली है। उन्हें भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा टिकट दिया है। वहीं विवादों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली कंगना बेबाक अंदाज को लेकर जानी जाती हैं लेकिन इस सबके बीच बॉलीवुड की क्वीन ने कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर फैंस दंग रह गए। उन्होंने सालों बाद उर्मिला मातोंडकर विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ी है और इस पर अपनी सफाई दी है।

उर्मिला को अनकंफरटेबल फील करवाने का इरादा नहीं

ऐसे में लोगों का मानना है कि क्या पॉलिटिक्स में आने से पहले कंगना अपनी छवि सुधारने की कोशिश में जुट गई है। आइए जानते हैं आखिर उर्मिला विवाद को लेकर क्या बोली कंगना और क्यों है वह चर्चा में। दरअसल कंगना ने कहा, “मैं कुछ भी सफाई देने के लिए नहीं कह रही हूं। अगर ये अभिनेत्रियां तंदूरी मुर्गी, आइटम गर्ल और शीला की जवानी शब्दों के साथ कंफर्टेबल है तो ऐसे में मेरे द्वारा कहे हुए शब्द को क्यों अलग तरीके से देखा जा रहा है। इसमें कुछ भी अमर्यादित नहीं है अगर कोई एक्ट्रेस इसे कंफर्टेबल है तो लोग जानबूझकर उन्हें शर्मिंदा क्यों करना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि मेरा इरादा उर्मिला मातोंडकर को अनकंफरटेबल करवाना था।”

Kangana Ranaut के लिए सॉफ्ट पोर्न के मायने

एक्ट्रेस इतने पर ही नहीं रुकी और उन्होंने कहा, “आप मुझे बताएं कि सॉफ्ट पोर्न और पोर्न स्टार अपमानजनक शब्द है। मैं कहूंगी नहीं क्योंकि मेरे लिए ये गलत शब्द नहीं है। यह सिर्फ एक ऐसा शब्द है जिसे समाज में स्वीकार नहीं किया जा रहा है। सनी लियोन से आप पूछिए कि क्या जितनी इज्जत उन्हें पोर्न स्टार के तौर पर दुनिया से मिलती है क्या वह कहीं और मिल सकती है।”

क्या है यह पूरा मामला

बता दें कि कंगना ने 2020 में एक इंटरव्यू के दौरान उर्मिला को सॉफ्ट पोर्न स्टार कहा था। दरअसल इससे पहले उर्मिला मातोंडकर ने कंगना के बारे में कुछ कुछ ऐसा कहा था जिस पर कंगना रनौत बिफर उठी थी। कंगना ने कहा, “मेरे स्ट्रगल पर वह खिल्ली उड़ा रही है। वह कहती है कि मैं टिकट के लिए बीजेपी को खुश करने की कोशिश कर रही हूं। किसी के टैलेंट को समझने के लिए उसमें वो गुण होने चाहिए। मेरे लिए टिकट पाना मुश्किल नहीं है और वह सॉफ्ट पोर्न स्टार है। वह किस चीज के लिए जानी जाती है सॉफ्ट पोर्न करने के लिए। वह अपनी एक्टिंग के लिए नहीं जानी जाती है। अगर उन्हें टिकट मिल सकता है तो मुझे क्यों नहीं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026