---Advertisement---

‘इमरजेंसी’ एक्ट्रेस Kangana Ranaut ने बताया कौन है इंडस्ट्री का ‘विलेन,’ बॉलीवुड फिल्मों की घटती लोकप्रियता पर किया बड़ा खुलासा!

Kangana Ranaut: कंगना बॉलीवुड इंडस्ट्री और डायरेक्टर्स को लेकर कुछ ऐसा कहा जो अब चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा जिसकी वजह से सुर्खियों में आई 'इमरजेंसी' एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 25, 2024 11:57 पूर्वाह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बहुत जल्द ‘इमरजेंसी‘ फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म को लेकर एक्ट्रेस चर्चा में बनी हुई है। इस सबके बीच सिद्धार्थ कानन के इंटरव्यू में पहुंची कंगना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कहीं खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने बताया कि आखिर क्यों बॉलीवुड की पापुलैरिटी लगातार घटती जा रही है और क्या है यहां की सच्चाई जिसकी वजह से लोगों की दूरियां बढ़ रही है। आइए जानते हैं आखिर क्या है कंगना का मानना।

डायरेक्टर को भी मिलनी चाहिए पहचान

इस दौरान Kangana Ranaut कहती है कि “इस बारे में फिल्म इंडस्ट्री वालों को कुछ चीजें जान लेनी जरूरी है कि वे जिस तरह फिल्में बनाते हैं उसमें फिल्म मेकर्स योगदान को नहीं सराहा जाता है। फिल्म मेकर्स का डाउनफॉल ही फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री की हालात की वजह है क्योंकि डायरेक्ट सिर्फ कैमरा के पीछे हैं और वे सिर्फ इस्तेमाल होते हैं और गाली खाते हैं। यंग जनरेशन में दो-तीन को छोड़कर लोग किसी को नहीं जानते हैं। हिंदुस्तानी से अगर उनके नाम पूछे तो उन्हें नहीं पता है। यह देखकर बुरा लगता है कि कोई भी हिंदुस्तानी डायरेक्ट नहीं बनना चाहता है क्योंकि आप उन्हें गाली देते हैं आप उनको पैसे नहीं देते हो उनको साइड लाइन कर देते हैं। कोई युवा ये नहीं बोलता कि मुझे डाइरेक्टर बनना है। हमें यह जरूरत है कि फिल्म मेकर्स को रिस्पेक्ट देना चाहिए।”

आखिर क्या है इंडस्ट्री में विलेन

जब कंगना से यह पूछा जाता है कि आखिर उनके अनुसार क्या है इंडस्ट्री में विलेन। इस पर कंगना कहती है कि एक चीज नहीं है विलेन।जो फीस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक फिल्म देखने के लिए 15-20 हजार देने पड़ते हैं तो बुरा लगता है तो ऐसे में एक को विलेन बताना नाइंसाफी होगी।” बता दें कि कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 14, 2026

Nawazuddin Siddiqui

सितम्बर 14, 2026

Haiwaan Box Office Collection Day 3

सितम्बर 14, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 31

सितम्बर 14, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 10

सितम्बर 14, 2026

Viral Video

सितम्बर 14, 2026