---Advertisement---

रावण दहन कर रही Kangana Ranaut से हो गई ये बड़ी चूक, आखिर क्यों वायरल वीडियो पर KRK ने ली चुटकी

Kangana Ranaut: कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' के प्रमोशन के बीच वह इतिहास बदलती हुई नजर आई। 50 साल की प्रथा को बदलकर दिल्ली के लव कुश रामलीला मैदान में वह रावण दहन करने पहुंची थी। हालांकि इस दौरान उनसे एक भारी गलती हो गई जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। उनका एक वीडियो भी चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 25, 2023 10:48 पूर्वाह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत बीते दिन 50 साल के इतिहास को बदलती हुई नजर आई। विजयादशमी के मौके पर दिल्ली के लव कुश रामलीला मैदान में उन्होंने रावण दहन कर रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आई। हालांकि रावत दहन करने के समय उनसे एक भारी गलती हो गई जिसका जुर्माना उन्हें अब भुगतना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी एक हरकत की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और ऐसा लग रहा है जैसे रावण दहन करना उन्हें भारी पड़ा। इंटरनेट पर कंगना का यह वीडियो भी काफी चर्चा में है और न सिर्फ ट्रोलर्स बल्कि खुद को क्रिकेट किंग और ट्रेंड एनालिस्ट कहने वाले केआरके यानी कमाल राशिद खान भी उनका मजाक उड़ाते हुए नजर आए।

केआरके ने उड़ाया मजाक

दरअसल केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि कंगना रावण को तीर मारने की कोशिश करती है। ऐसे में वह धनुष में तीर लगती भी है लेकिन रावण को लगने की बजाय तीर जमीन पर गिर जाती है। ऐसे में कंगना दोबारा भी कोशिश करती है। वहीं कहा जा रहा है कि कंगना तीसरी बार में एक सहायक की मदद से रावण दहन करने में कामयाब होती है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंगना की कोशिश किस तरह नाकामयाब हो रही है। वीडियो को शेयर करते हुए केआरके ने लिखा, “वाह कंगना जी ने क्या निशाना लगाया रावण पर।”

खास लुक में नजर आई कंगना

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स भी सोशल मीडिया पर कंगना को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी है जो उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। जहां तक कंगना के लुक की बात करें तो उन्होंने रेड और गोल्डन एंब्रायडरी कांजीवरम सिल्क साड़ी को कैरी कर देसी वाइब्स देती हुई नजर आई। वहीं उन्होंने मैचिंग ब्लाउज, मिडिल पार्टेड हेयर बन स्टाइल, महारानी हार और इयररिंग से अपने लुक को खास टच दे रही हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगी कंगना

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। इंडियन एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभा रही कंगना की यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसके अलावा एक्ट्रेस की पाइपलाइन में फिल्म ‘एमरजेंसी’ भी है जिसमें वह अनुपम खेर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026