Kangana Ranaut: नीट प्रोटेस्ट को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है वही इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां उनलोगों के साथ मारपीट की जा रही है जिन्होंने आपत्तिजनक वीडियो और रील बनाया। वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अब कंगना रनौत ने कुछ ऐसा कहा है जो विवादों में आ गया है। दरअसल अपने सोशल मीडिया पोस्ट से अक्सर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस ने कहा कि इस पर रोने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि देश हित में लिया गया फैसला सर्वोपरि होती है और पब्लिक को इसकी सुरक्षा करनी चाहिए। आइए जानते हैं।
आखिर क्यों किया कंगना रनौत ने मारपीट को सपोर्ट
अब कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जो प्रदर्शनकारी अपनी गंदी और अपमानजनक रीलों के कारण सड़कों पर आम लोगों द्वारा पिटाई और दुर्व्यवहार का शिकार हो रहे हैं, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि जब बोलते हो तो सुनना भी पड़ेगा। अगर तुम पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेज करते हो तो पब्लिक भी तुमको डैमेज करेगी, अगर तुमको देश और लीडरशीप से प्रॉब्लम है और तुमने सार्वजनिक रूप से खूब गंदी-गंदी गालियां दी तो अब उनकी सुनो जो इस देश से प्यार करते हैं और इस सरकार को वोट की पावर से लेके आए हैं क्योंकि बोलने का हक उनको भी है।
रोने वाली कोई बात नहीं है हर क्रिया समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है अगर अभी तक पढ़ाई करके कारण और प्रभाव समझ नहीं आया है तो अब आ जाएगा, और बहुत अच्छे से समझ आएगा।”
Kangana Ranaut ने प्रदर्शन के नाम पर आपत्तिजनक हरकत करने वालों की लगाई वाट
बीते दिन कंगना रनौत ने कहा था कि “मैंने अपने जीवन में कभी भी एक ही जगह पर इतनी गंदगी नहीं देखी है, GenZ के विरोध प्रदर्शनों के ये वीडियो घिनौने हैं, जिस तरह से वे बोलते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, मैंने अपने जीवन में कभी भी हर फ्रेम में इतना घिनौना और इतना भद्दा एक साथ नहीं देखा, छी! इन्हें कौन पैदा कर रहा है और पाल-पोस रहा है?”
उन्होंने कहा कि “भारत विविधतापूर्ण सुंदरता वाले लोगों का देश है, जो शालीनता से परिपूर्ण और सांस्कृतिक परिष्कार में डूबे हुए हैं, आप खुद को तिलचट्टे कहते हैं और उन्हीं की तरह दिखते/व्यवहार करते हैं, इसमें कोई विरोधाभास या अंतर नहीं है, बस दुनिया को अपनी गंदगी, कचरे और कुरूपता से भर रहे हैं। इन वीडियोज़ ने मुझे बुरी तरह से प्रभावित किया है, मुझे ठीक होने और डिजिटल डिटॉक्स की ज़रूरत है।”
नीट प्रदर्शन को लेकर हो रहे विवाद पर कंगना रनौत लगातार मुखर रही है।
