---Advertisement---

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए भोग बना रही Kangana Ranaut से क्या हो गई बड़ी गलती, देखें क्यों हेटर्स ने उड़ाया मजाक

Kangana Ranaut: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए भोग बना रही एक्ट्रेस को देखकर आखिर क्यों यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। क्या है पूरा माजरा जिसकी वजह से सुर्खियों में आ गई है। आइए जानते हैं कैसे पंगा क्वीन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2026 4:41 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: पहले बेबाक एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड में नाम कमाने वाली अब बीजेपी की ट्रेडिंग नेता बन चुकी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कंगना रनौत की जो आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में होती है। यह सच है कि उन्हें कुछ लोग ट्रोल करने में पीछे नहीं रहते हैं और एक बार फिर वह लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर वह लड्डू गोपाल के लिए प्रसाद बनाते हुए नजर आती है लेकिन इस दौरान लोगों ने कुछ ऐसा ढूंढ निकाला जिसके बारे में उन्होंने शायद सोचा भी नहीं होगा। आइए जानते हैं कंगना रनौत किस तरह से ट्रोल हो रही हैं।

मां के घर लड्डू गोपाल के लिए Kangana Ranaut ने प्रसाद बनाते हुए कहीं यह बात

वीडियो की बात करें तो उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें वह लड्डू गोपाल के लिए भोग तैयार करती हुई नजर आती है। इस दौरान वह कहती है कि वह अपनी मां के घर पर है और फिलहाल भगवान कृष्ण के लिए प्रसाद तैयार कर रही है। इस दौरान एक्ट्रेस यह भी बताती है कि इसी रसोई में उनका बचपन बीता है। इस दौरान उन्होंने लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए यह भी बताया कि उनकी भतीजी का जन्मदिन भी है। वहीं लोगों की नजरें कहीं और टिक गई है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

क्यों कंगना रनौत को किया जा रहा ट्रोल

जहां इस वीडियो में गैस बंद है और कंगना रनौत प्रसाद का भोग तैयार कर रही है। लोगों ने ग्रोक से सवाल किया गया कि क्या गैस जल रही है या फिर बंद है जिस पर जवाब होता है कि नहीं गैस नहीं जल रही है। वहीं इस वीडियो को देखकर बंद गैस पर प्रसाद चढ़ाने को लेकर लोग ट्रोल करने में पीछे नहीं है। जहां एक यूजर ने कहा कि “सिर्फ कैमरे के लिए कर रही है वरना किचन में घुसती भी नहीं होगी।” इतना ही नहीं लड्डू गोपाल के भोग को बनाने के दौरान कंगना रनौत पैरों में सैंडल पहनी हुई नजर आती है जिस पर लोगों का कहना है कि लोगों के साथ-साथ भगवान को भी मूर्ख बना रही है।

अब हेटर्स को किस तरह से कंगना रनौत जवाब देती है इस पर नज़रें रहने वाली है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026