---Advertisement---

Kangana Ranaut का चौंकाने वाला बयान, John Abraham की इस दरियादिली ने बचाई Bharat Bhhagya Viddhaata!

Kangana Ranaut:  बॉलीविड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर आ गया है. इस मूवी के टाइल को लेकर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम का धन्यवाद किया है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 3, 2026 10:30 पूर्वाह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस से बीजेपी सांसद बनी कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता ‘का ट्रेलर 2 जून 2026 को रिलीज कर दिया गया है.  ये मूवी 12 जून को सिनेमाघरों में आ रही है.यह मूवी हॉस्पिटल में घटी सच्ची घटना पर आधारित है. ट्रेलर की लॉन्चिग पर एक्ट्रेस ने कई मुद्दों पर बात की है। उन्होंने डॉन 3 को लेकर चल रहे रणवीर सिंह के बैन पर खुलकर बोला और एक्टर का बचाव किया. इसके साथ ही भारत भाग्य विधाता  फिल्म के टाइटल को लेकर एक्टर जॉन अब्राहम का धन्यवाद किया है. उन्होंने जॉन के द्वारा किए गए एहसान को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.

Kangana Ranaut ने Bharat Bhhagya Viddhaata फिल्म के लिए John Abraham का  किया धन्यवाद

कंगना रनौत बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो खुलकर तारीफ करती हैं और खुलकर हर मुद्दे पर राय रखती हैं. अपनी अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए मीडिया में बताया कि, ‘फिल्म का नाम पहले ‘नर्सेस ऑफ कामा’ रखा गया था. बाद में जब टीम ने नाम बदलकर ‘भारत भाग्य विधाता’ रखने का सोचा, तो पता चला कि यह टाइटल पहले से ही जॉन अब्राहम के नाम पर रजिस्टर्ड था.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Movie Talkies

कंगना के सिर्फ एक बार कहने से जॉन अब्राहम मान गए और उन्होंने मुफ्त में बिना किसी शर्त भारत भाग्य विधाता का टाइटल उन्हें दे दिया’. एक्टर का ये बर्ताव उन्हें काफी पसंद आया है. एक्ट्रेस ने बताया  फिल्म इंडस्ट्री में लोग इतनी आसानी से अपने रजिस्टर्ड टाइटल किसी को नहीं देते हैं और इसके लिए पैसे वसूलते हैं. लेकिन जॉन ने ऐसा कुछ नहीं किया. उनके इस बर्ताव से एक्ट्रेस खुश हो गई.

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्टोरी

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के डायरेक्टर मनोज तापड़िया हैं . ये मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल में घटी की एक सच्ची घटना पर आधारित है. इसमें आतंकियों का सामना करती स्टाफ नर्स की बहादुरी को दिखाया गया है. इस फिल्म को 12 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा. फिल्म का बजट 50 करोड़ के आस-पास है. लीड रोल में एक्ट्रेस कंगना रनौत है. मूवी के ट्रेलर में एक्ट्रेस की काफी तारीफ हो रही है.

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 27, 2026