---Advertisement---

Kanguva: एडवांस बुकिंग से लेकर तमिलनाडु फैंस की नाराजगी तक, जानिए Suriya-Disha Patani और Bobby Deol की फिल्म के बारे में सबकुछ

Kanguva: बॉबी देओल और सूर्या के फैंस कर रहे हैं कंगुवा फिल्म का इंतजार लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर तमिलनाडु के लोगों में क्यों है इसे लेकर नाराजगी। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 13, 2024 11:14 पूर्वाह्न

Kanguva
Follow Us
---Advertisement---

Kanguva: सिरुथई शिवा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म  कंगुवा (Kanguva) फैंस की वॉच लिस्ट में शामिल है और लोगों को इंतजार है जब वे सिनेमाघरों में इस फिल्म को देख सकते हैं। हालांकि फिल्म रिलीज से पहले एंटरटेन लवर्स के बीच इस फिल्म का खास खुमार देखने को मिल रहा है। इस सबके बीच एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म का जलवा बरकरार है। वहीं जहां सूर्या (Suriya) और बॉबी देओल (Bobby Deol) को एक साथ फिल्म में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं तो दूसरी तरफ क्यों तमिलनाडु के लोगों की नाराजगी है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Kanguva फिल्म में होने वाला है जबरदस्त धमाका

जहां एक तरफ सूर्या और दिशा पटानी की फ्रेश जोड़ी नजर आने वाली है तो दूसरी तरफ बॉबी देओल अपने विलेन वाले अंदाज से एक बार फिर पर्दे पर तबाही करने के लिए आ रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। इस फिल्म में सूर्या का डबल रोल नजर आने वाला है तो उनके साथ रोमांस करती दिखेंगी दिशा पटानी जो फैंस के लिए निश्चित तौर पर एक्साइटिंग है।

Kanguva की एडवांस बुकिंग देख रह जाएंगे दंग

एडवांस बुकिंग की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक कंगुवा भारत में 2.2 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म के हिंदी 2डी वर्जन ने 3,17,881 और 3डी ने 7,26,107 की कमाई की है। 2डी में तमिल वर्जन में 42,75,150 रुपये की कमाई हुई है तो 3डी वर्जन ने 1,08,36,408 रुपये का कलेक्शन हुआ है। तेलुगु में 2डी वर्जन ने 38,32,866 और 3डी ने 20,37,583 कमाए हैं। निश्चित तौर पर यह आंकड़े फिल्म की सक्सेस को दिखाने के लिए काफी है।

Kanguva को लेकर क्यों खफा हैं Suriya के तमिलनाडु फैंस

इस सबसे परे अगर कंगुवा को लेकर तमिलनाडु फैंस की नाराजगी की बात करें तो सूर्या की तमिलनाडु में एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहां के लोग उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन कंगुवा की अर्ली मॉर्निंग शोज कैंसिल होने की वजह से सूर्या के फैंस नाराज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यहां 9 बजे से शो की शुरुआत होगी।

Kanguva की रिलीज तारीख और ओपनिंग डे कलेक्शन की उम्मीद

कंगुवा की रिलीज तारीख की बात करें तो 14 नवंबर 2024 का दिन फैंस के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि इस दिन बॉबी देओल और सूर्या धमाका मचाने के लिए आ रहे हैं। फिल्म की ओपनिंग की बात करें तो तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के 20 करोड रुपए की कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में इतना तो तय है कि फिल्म आसानी से लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026