---Advertisement---

Kanguva मेकर्स ने रिलीज से 50 दिन पहले इस तरह बढ़ाई बेताबी, देखें दिशा पटानी-सूर्या और बॉबी देओल के फैंस के रिएक्शन

Kanguva: दिशा पटानी, सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म 'कंगुवा' से एक और वीडियो जारी किया गया है जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 25, 2024 5:05 अपराह्न | Updated: सितम्बर 25, 2024 7:43 अपराह्न

Kanguva
Follow Us
---Advertisement---

Kanguva: सूर्या (Suriya) और  दिशा पटानी (Disha Patani) की फिल्म ‘कंगुवा‘ (Kanguva) का पिछले लंबे समय से फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इस फिल्म में एक बार फिर बॉबी देओल (Bobby Deol) अपने विलेन वाले अंदाज से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ‘एनिमल’ फिल्म में उनके विलेन किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया लेकिन इस बार वह हर बार से हटके नजर आने वाले हैं। ऐसे में कंगुवा फिल्म लगातार चर्चा में है। वहीं रिलीज के 50 दिन पहले मेकर्स ने एक बार फिर फैंस की बेताबी बढ़ा दी है और उन्होंने एक जबरदस्त वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Kanguva कब हो रही रिलीज

मूवी क्रिटिक्स और एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी झलक दिखाई है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, “सूर्या बॉबी देओल कंगुवा को रिलीज में होने में 50 दिन बाकी,,उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कंगुवा को रिलीज होने में पर 50 दिन बचे हैं। गुरुवार 14 नवंबर 2024 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिशा पटानी सूर्या और बॉबी देओल संग मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। वहीं इस फिल्म के निदेशक शिवा हैं तो निर्माता हैं।

Kanguva वीडियो देख रूह कांप उठेगी

वीडियो देख यह तय है कि फिल्म काफी खतरनाक है और इससे पहले ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था जिसमें एक तरफ सूर्या का अंदाज लोगों ने आज तक इस तरह का नहीं देखा था। वहीं विलेन के किरदार में बॉबी देओल को देखने के बाद भी फैंस के पसीने छूट गए हैं। खून खराबे और हथियारों के साथ-साथ हर सीन खौफनाक है और निश्चित तौर पर यह लोगों के रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। ऐसे में इतना तो तय है कि फिल्म की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में फैंस का जमावड़ा देखने को मिल सकता है।

Kanguva वीडियो को देख क्या कह रहे फैंस

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “रूह कांप गई।” तो दूसरे ने लिखा, “इंतजार नहीं कर सकता।” एक ने कहा ‘कंगुवा’ के लिए एक्साइटेड। एक ने लिखा ब्लॉकबस्टर। एक यूजर ने लिखा, “एक और सुनामी बिग स्क्रीन पर।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026