---Advertisement---

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 13: आमिर खान के बाद अब शाहरुख खान की अवॉर्ड विनिंग फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने धो डाला, चौंका रहे आंकड़े

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 13: आमिर खान की फिल्म दंगल को ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 पहले ही पछाड़ चुकी है लेकिन, इसने शाहरुख खान की सबसे हिट फिल्म जवान को अब पीछे छोड़ दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 15, 2025 10:54 पूर्वाह्न

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 13
Follow Us
---Advertisement---

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 13: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 पहले ही आमिर खान की सबेस हिट मूवी दंगल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। लेकिन अब ये अपनी 13वें दिन की कमाई से शाहरुख खान को पहला नेशनल अवॉर्ड दिलाने वाली फिल्म जवान को भी पछाड़ दिया है। इस बॉलीवुड फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1148.32 करोड़ किया था। ये 2023 की सबसे हिट बॉलीवुड मूवी थी। लेकिन अब इस फिल्म को साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी ने बुरी तरह से पछाड़ दिया है।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 13 कितना हुआ?

कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 13 वें दिन 13.50 करोड़ का रहा है। ये कलेक्शन अब तक की गई कमाई से काफी कम है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

लेकिन फिर भी इसका जादू देखने को मिल रहा है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतरा चैप्टर 1 अभी तक भारत में 465.25 करोड़ कमा चुकी है। वहीं, ये इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 700 करोड़ के आस-पास है। आने वाले दिनों में ये 1000 करोड़ तक की कमाई भी कर सकती है। दीवाली पर इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ सकता है। 13 वें दिन की कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

ऋषभ शेट्टी ने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म जवान को दिया झटका

ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 13 वें दिन 13.50 करोड़ रुपए है। वहीं, शाहरुख खान की ‘जवान’ ने रिलीज के 13वे दिन सिर्फ 13 करोड़ रुपए कमाए थे। इसी मूवी ने किंग खान के 30 साल के करियर में पहली बार उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलवाया था। लेकिन अब ये पीछे छूट चुकी है। आने वाले दिनों में कांतारा और भई बड़े और नए रिकॉर्ड कायम कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 1

जून 6, 2026

Peddi Box Office Collection Day 2

जून 6, 2026

Ranveer Singh

जून 6, 2026

Jahnvi Kapoor

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026

Elvish Yadav

जून 5, 2026