---Advertisement---

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 14: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ ने जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म को धो डाला, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की हालत पतली

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 14: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1 ' ने जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को पछाड़ दिया है। ये बॉलीवुड फिल्म कहीं भी टिक नहीं पा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 16, 2025 12:31 अपराह्न

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 14
Follow Us
---Advertisement---

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 14: ऋषभ शेट्टी की सुपर-डुपर हिट फिल्म ‘कैंतारा चैप्टर 1’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट आ गई है।ये रिलीज के 14वें दिन कमाई में पिछड़ गई है। लेकिन इसके बाद भी ये जाह्नवी कपूर और वरुण की क्यूट फैमिली लव स्टोरी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ पर भारी पड़ रही है। ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग, डायरेक्शन और राइटिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी ये साउथ स्टार है।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 14 की कमाई में आयी गिरावट?

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10 करोड़ का कलेक्शन किया है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

ये अभी तक की सबसे कम कमाई है। इस मूवी ने भारत में अभी तक 475.90 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं, कांतारा चैप्टर 1 का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफइस कलेक्शन 675 करोड़ तक पहुंच गया है। 125 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है। आने वाले वीकेंड पर ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और भी ज्यादा बढ़ सकता है। हालांकि फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े जरुर कम हुए हैं लेकिन, उसके बाद भी ये आए दिन रिकॉर्ड बना रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ पर भारी पड़े ऋषभ शेट्टी

‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ फिल्म दोनों एक ही दिन 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

लेकिन कांतारा के सामने जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म नहीं टिक सकी। इस बॉलीवुड फिल्म का बजट 80 करोड़ के आस-पास था। लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ अभी तक 54.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। रिलीज के 14वें दिन इस फिल्म ने भारत में अभी तक सिर्फ 54.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं, कांतारा चैप्टर 1 भारत में 475.90 करोड़ कमा चुकी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026

Toxic

अप्रैल 15, 2026