---Advertisement---

Kapil Sharma को देखते ही दीवानी हुई फैंस की भीड़, वीडियो में नजर आया जबरदस्त स्टारडम

Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने वीडियो शेयर कर एक झलक फैंस को दिखाई जिसमें उनका स्टारडम देखने लायक है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कपिल ने एक खुलासा किया लेकिन फैंस की भीड़ उनकी पापुलैरिटी को बयां करने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 17, 2023 6:20 अपराह्न

Kapil Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sharma: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का वाकई कोई जवाब नहीं है। यह बात सच है कि उनके शो को लोग काफी पसंद करते हैं। कॉमेडी नाइट विद कपिल से लेकर कपिल शर्मा शो तक को फैंस खूब प्यार मिला है और वह लगातार चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि यह बात भी सच है कि किसी भी इवेंट में इस कॉमेडियन को देखने के बाद फैंस की भीड़ दीवानी हो जाती है। इसका एक और सबूत हाल ही में देखने को मिला जिसकी झलक कपिल ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को तोहफा देते हुए नजर आए। जाहिर तौर पर यह किसी इवेंट की झलक है।

छा गए कपिल शर्मा

इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा, “आमची मुंबई युवाओं को फिटनेस और स्वास्थ्य के लिए सशक्त बनाने के लिए एक शानदार पहल है।” जाहिर तौर पर यह किसी इवेंट से झलक है जिसमें युवाओं की फिटनेस और स्वास्थ्य के लिए जागरूकता फैलाने की बात कपिल ने कही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपिल को देखते ही लोगों की भीड़ कपिल कपिल शोर मचाने लगता है और उनके बीच एक गजब उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कपिल छा गए।

काफी हटके है कपिल का अंदाज

यह बात सच है कि कपिल शर्मा फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं लेकिन कॉमेडी शो से उन्होंने अपनी एक अलग छवि फैंस के दिलों में बनाई है। वह काफी हटके हैं। इस वीडियो में उनका स्टारडम और पापुलैरिटी देखने लायक है कि कैसे लोग उन्हें देख पागल हो जाते हैं। वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अपनी डायलॉगबाजी से लेकर कॉमेडियन अंदाज तक से वह हर बार लोगों के बीच चर्चा में आ जाते हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कपिल शर्मा बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर अपने शोज को लेकर आ रहे हैं जिसमें कहा जा रहा है कि उनकी पुरानी टीम मौजूद होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026