---Advertisement---

इंडिगो फ्लाइट में देरी होने पर Kapil Sharma को पोस्ट करना पड़ा भारी! ट्रोलर्स ने निकाली जमकर भड़ास

Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने अपने एक पोस्ट में इंडिगो फ्लाइट में देरी को लेकर लताड़ लगाते हुए नजर आए। हालांकि उनका यह पोस्ट उन पर भारी पड़ गया। इस पोस्ट को देखने के बाद कुछ यूजर्स कपिल शर्मा की जमकर चुटकी ले रहे हैं और उन्हें नए अमीर बता रहे हैं। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 30, 2023 2:18 अपराह्न

KAPIL SHARMA
Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sharma: अपनी कॉमेडी से लोगों को गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसके बाद मानो हलचल मच गई है। दरअसल इस पोस्ट में कपिल इंडिगो फ्लाइट पर अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आए। वह इस विमान में यात्रा करने वाले लोगों की परेशानियों को लेकर सपोर्ट करते हुए नजर आए लेकिन बदले में ट्रोलर्स ने उनकी क्लास लगा दी। जी हां, इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स कपिल शर्मा पर भड़क गए हैं और उन्हें जमकर लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

इंडिगो पर भड़के कपिल शर्मा

दरअसल कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी कि इंडिगो फ्लाइट में देरी की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “प्रिय इंडिगो पहले आपने हमें 50 मिनट तक बस में इंतजार कराया और अब आपकी टीम कह रही है कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है। वास्तव में हमें रात 8 बजे तक उड़ान भरनी थी और 9:20 बज चुके हैं अभी भी कॉकपिट में कोई पायलट नहीं है। क्या आपको लगता है कि यह 180 यात्री फिर से इंडिगो में उड़ान भड़ेंगे कभी नहीं।”

मुश्किल में फंसे कपिल

इस पोस्ट को देखने के बाद कपिल शर्मा को सोशल मीडिया यूजर्स का साथ नहीं मिला लेकिन वह लोगों के निशाने पर जरूर आ गए हैं। इसके अलावा एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अब वह सभी यात्रियों को विमान से उतार रहे हैं और कह रहे हैं कि हम आपको दूसरे विमान से भेजेंगे लेकिन फिर से हमें सुरक्षा जांच के लिए टर्मिनल पर वापस जाना होगा।”

यूजर्स ले रहे खूब चुटकी

वहीं पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “आप एक सुपरस्टार हैं। लोग उदाहरण देकर आपको फॉलो करते हैं। ऐसे में आप विपरीत परिस्थितियों में अपना बेस्ट साइड दिखाएं। आप नए अमीरों की तरह व्यवहार कर रहे हैं थोड़ा मेच्योर बनिए। आप हर जगह वैसा ही नहीं रह सकते जैसा आप कॉमेडी नाइट्स में रहते हैं ध्यान रखिए।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “कपिल भाई आपको अपना शो शुरू करना चाहिए एयरक्राफ्ट में।” एक और यूजर ने कहा, “हम आपके सेंसलेस कॉमेडी को सालों से टोलरेट कर रहे हैं और आप 2 घंटे इंतजार नहीं कर सकते।” एक और यूजर ने कहा, “180 पैसेंजर वाह एकदम सही आंकड़े दे रहे हो।” वहीं कुछ लोग उन्हें प्राइवेट जेट लेने की भी सलाह दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026