---Advertisement---

Kapil Sharma ने अक्षय कुमार पर लगाया था यह बड़ा आरोप, अब सालों बाद इस तरह लिया पुराना बदला!

Kapil Sharma: अक्षय कुमार और कपिल शर्मा के बीच जुगलबंदी फैंस को खूब पसंद है। एक बार दोनों के बीच में अनबन की खबरें आई थी लेकिन अब एक नया माजरा सामने आया है। दरअसल जिस एड को लेकर शो में कपिल ने अक्षय का मजाक उड़ाया था। वहीं अब ऐसा लग रहा है कि इस विज्ञापन में एक बार फिर कपिल नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 26, 2023 3:16 अपराह्न

kapil sharma
Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sharma: कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने अंदाज और बेबाकपन को लेकर जाने जाते हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ में वह बॉलिवुड स्टार्स को इनवाइट करते हैं और इस दौरान उनकी जमकर चुटकी भी लेते हैं। वहीं एक बार जब बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इस शो में शिरकत करने पहुंचे थे तो कॉमेडियन ने एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि अक्षय के पास इतनी फिल्में होती हैं बावजूद इसके उन्होंने मेरा भी ऐड छीन लिया था। इस खुलासे के बाद फैंस हैरान रह गए थे लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे सालों बाद कपिल ने अपना बदला ले लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

कपिल को वापस मिला प्रोजेक्ट

दरअसल पॉलिसी बाजार एड का विज्ञापन पहले कपिल शर्मा के पास था लेकिन बाद में इसे अक्षय कुमार को दे दिया गया था। वहीं अब अपने विज्ञापन के नए वीडियो को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा, “एक नए एड कैंपेन के लिए पुराने दोस्त से मुलाकात।” इस एड में कपिल के साथ अगु स्टेनली भी नजर आ रहे हैं। पहले इसमें अक्षय कुमार नजर आए थे। वहीं अब कॉमेडियन को अपना एड वापस मिल गया है। ऐसे में फैंस का कहना है कि इस नए तरीके से कॉमेडियन ने अक्षय कुमार से अपना बदला ले लिया।

कपिल ने मारा था ताना

दरअसल कपिल शर्मा शो में जब अक्षय कुमार आए थे तो कॉमेडियन ने अपनी भड़ास निकाली थी। उन्होंने मजाक करते हुए कहा था कि “अक्षर साल भर काम करते हैं उनके पास 8 फिल्में होती है। बावजूद इसके वह मेरे विज्ञापन को भी छीन लेते हैं।” कपिल ने कहा था कि आठ फिल्में अलग से कई एड लेकिन फिर भी मेरे जैसे कोई छोटा-मोटा एड फिल्म भी कर रहा होता है तो उसकी भी विज्ञापन छीन लेते हैं। मैंने एक ऐड किया था बहुत अच्छा चला था। सोचा कि फिर अगले साल आएंगे लेकिन अगले साल देखता हूं कि यह यमराज वाला टोपा पहनकर कह रहे हैं अपनी पॉलिसी करवाइए।”

लोगों को पसंद है अक्षय-कपिल की जुगलबंदी

अक्षय और कपिल के बीच अनबन की खबरें एक बार सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में आई थी लेकिन बाद में दोनों स्तर स्टार्स बीच सब कुछ ठीक हो गया। वहीं कपिल अक्षय का टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उनके प्रोजेक्ट्स और फिल्म को लेकर अक्षय को कपिल कई बार मजाकिया अंदाज में ताना मारते नजर आते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026