---Advertisement---

झगड़ा भूलकर सुनील ग्रोवर संग पार्टी करते नजर आए Kapil Sharma, देख फैंस हुए ओवर एक्साइटेड

Kapil Sharma: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की दुश्मनी जगजाहिर रही। दोनों अपनी लड़ाई के बाद एक दूसरे से बात करना बंद कर चुके थे। अब दोनों की दुश्मनी एक बार फिर खत्म हो गई है जिसकी झलक कपिल शर्मा ने दिखाई है। सोशल मीडिया पर उन्होंने तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह सुनील के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को देखने के बाद काफी एक्साइटेड हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 15, 2023 3:45 अपराह्न

kapil sharma
Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sharma: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। वहीं इस सबके बीच कपिल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल कॉमेडियन ने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए झलक फैंस को दिखाई है जिसके बाद लोगों के बीच ये तस्वीरें काफी चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्या है खास। इस तस्वीर में जिस चीज पर लोगों की निगाहें अटक गई वह है सुनील ग्रोवर

फोटोज देख फैंस कर रहे कमेंट

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा, “अभी तो पार्टी शुरू हुई है।” वहीं खास बात यह है कि इस पोस्ट पर सुनील ग्रोवर भी जबरदस्त कमेंट करते हुए नजर आए। उन्होंने लिखा, “हां लेकिन संभाल के पार्टी करेंगे।” वहीं कीकू शारदा ने कहा, “लेट्स रॉक।” फैंस फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। इस पर अब तक 119000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं एक यूजर ने इस पर लिखा, “कौन-कौन एक्साइटेड है कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को देखने के लिए।”

कपिल संग मिरर सेल्फी में नजर आए सुनील और गिन्नी

जहां तक इन फोटोज की बात करें तो एक फोटो में कपिल शर्मा अपने दोस्तों और टीम के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस दौरान कपिल सुनील ग्रोवर के साथ पोज़ देते हुए दिखे। एक और फोटो में वह अपनी टीम के साथ मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। लोग कपिल और सुनील ग्रोवर को एक साथ देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो नेटफ्लिक्स पर कपिल धमाल मचाने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026