---Advertisement---

Karan Arjun की 30 साल बाद इस दिन होगी वापसी! जानिए क्या है Shah Rukh Khan- Salman Khan के फैंस के लिए खुशखबरी

Karan Arjun: सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस को मिला तोहफा क्योंकि दोनों की फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में तबाही मचाने के लिए आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 28, 2024 2:11 अपराह्न

Karan Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Karan Arjun: सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को एक साथ देखने के लिए लंबे समय से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जी हां, लगभग 30 साल बाद थिएटर में एक बार फिर शाहरुख और सलमान को एक साथ देख सकते हैं। जब यह खबर आई तो निश्चित तौर पर फैंस खुशी से झूम उठे हैं और दोनों सुपरस्टार को एक साथ देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करने लगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कब रिलीज होने वाली है एक बार फिर से सिनेमाघरों में करण अर्जुन। आइए देखते हैं। वहीं सलमान खान ने भी यह खुशखबरी फैंस को दी है।

Karan Arjun को लेकर Salman Khan ने कहीं ये बात

सलमान खान ने इसकी जानकारी लोगों को देते हुए कैप्शन में लिखा, “राखी जी ने सही कहा था फिल्म में की मेरे करण अर्जुन आएंगे। नवंबर 22 को दुनिया भर के सिनेमाघर में। फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड में है।

Karan Arjun के लिए Salman Khan और Shah Rukh Khan के फैंस हुए एक्साइटेड

एक बार फिर फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोग एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। निश्चित तौर पर करण अर्जुन को 30 साल बाद एक साथ देखना दिलचस्प होने वाला है और खास बात यह है कि इसमें सलमान और शाहरुख साथ में नजर आएंगे। बिग स्क्रीन पर करण अर्जुन के रिलीज का लोग इंतजार करने लगे हैं।

इतने करोड़ के बजट में बनी थी Shah Rukh Khan- Salman Khan की Karan Arjun

इस फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन ने भी एक स्पेशल पोस्ट लिखा और उसमें लिखा, “करण अर्जुन आ रहे हैं 22 नवंबर 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में पुनर्जन्म का गवाह बने।” यह फिल्म 4 करोड़ के बजट में बनाई गई थी जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान के अलावा काजोल, ममता कुलकर्णी, राखी गुलजार, अमरीश पुरी जैसे सितारे नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026