---Advertisement---

Karan Johar ने OMAD से किया था 20 किलो वजन कम! जानिए इस दौरान हेल्दी डाइट को लेकर क्या रखें ध्यान

Karan Johar: फिल्ममेकर की तरह आप भी अपने वजन को कम कर सकते हैं लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप क्या खा रहे हैं और किस तरह से खा रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे समय और डाइट दोनों का ख्याल रखना जरूरी है

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 25, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Karan Johar
Follow Us
---Advertisement---

Karan Johar: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर जिन्होंने रोमांस जो शुरुआत से पर्दे पर जिस तरह से दिखाने की कोशिश की है वह लोगों को काफी पसंद रहा है। आज यानी 25 मई को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं करण जौहर की जो अक्सर अपने वेट लॉस जर्नी को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी उन पर दवाई से वजन कम करने का आरोप लगाया जाता है लेकिन सबके बीच उन्होंने बताया कि 7 महीने में उन्होंने OMAD के जरिए अपना वजन कम किया है। क्या है यह और कैसे आप इसे हेल्दी तरीके से ट्राई कर सकते हैं।

आखिर क्या होता है OMAD जो करण जौहर के लिए बना चमत्कार

दरअसल करण जौहर ने बताया कि वह OMAD यानी दिन में एक बार खाने के जरिए अपना वजन कम करने में कामयाब हुए जो आपके लिए भी हेल्दी हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी डाइट का ख्याल रखना होता है। आप क्या खा रहे हैं और क्या आपके लिए हेल्दी है यह भी वजन कम करने में सहायक होता है।

किस समय खाना खाते थे करण जौहर

करण जौहर ने OMAD के जरिए अपना वजन कम कर लिया लेकिन क्या आपको पता है कि इसके लिए समय का महत्व होता है। आप किस समय खाना खा रहे हैं और अपने डाइट में क्या ले रहे हैं। लंच के समय 4:30 से 6:30 का हो सकता है या फिर शाम के समय आप 8:30 बजे खाना खा सकते हैं। करण जौहर 8.30 से लेकर 9 बजे के आसपास एक बार खाना खाते थे।

कैसे आप भी OMAD से पा सकते हैं कायाकल्प

सिर्फ एक मील काफी मुश्किल है लेकिन पूरे दिन भूखे रहने के दौरान आपको कुछ नियमों का पालन करना होता है। 23 घंटे जब आप भूखे रहते हैं इसमें केवल गैर कैलोरी वाले ड्रिंक का सेवन करना होता है। ग्रीन टी, ब्लैक कॉफी या फिर ब्लैक टी और गर्म पानी पी सकते हैं। आजवाइन और जीरा पानी का भी सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही पुदीने का पानी भी हेल्दी बताया गया है।

 

कैसे करण जौहर की तरह डाइट का रख सकते हैं ध्यान

OMAD के दौरान जैसे आप 2-3 उबले हुए अंडे का सेवन कर सकते हैं या फिर इसमें बहुत सारी सब्जियों को मिलाकर आप आमलेट बना सकते हैं। आप ज्वार ओट्स से बनी हुई रोटी का भी सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो घर की सब्जी जैसे दाल, भिंडी, घिया के साथ योगर्ट ले सकते हैं। इसके अलावा आप ब्राउन राइस, चिकन करी के साथ खा सकते हैं। आप मूंग दाल चिला या फिर बेसन चीला का सेवन करें। वेट लॉस में डोसा खा सकते हैं। इसके साथ ही आपको 5 भीगे हुए बादाम, 2 अखरोट और एक अंजीर खाना है। करण जौहर की तरह वजन कम करने के लिए आप एक फल का सेवन करें जो आपको पसंद है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मई 24, 2026

Viral Video

मई 24, 2026

Chhattisgarh Viral Video

मई 24, 2026

Varun Dhawan

मई 24, 2026

Drishyam 3, Chand Mera Dil Box Office Collection

मई 24, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

मई 24, 2026