---Advertisement---

हेटर्स की बात सुनकर Karan Johar हुए परेशान! पोस्ट शेयर कर इस तरह निकाली भड़ास

Karan Johar: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर आए दिन यूजर्स के निशाने पर होते हैं। खैर करण को कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या बोल रहे हैं। हेटर्स को इस बार मुंहतोड़ जवाब देते हुए करण ने पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में करण ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि उन्होंने हेटर्स के लिए यह लिखा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 9, 2023 6:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Karan Johar: बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर किसी ना किसी वजह से विवादों में बने रहते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने से लेकर बाहरी लोगों को साइडलाइन का आरोप मेकर्स पर आए दिन लगते रहते हैं। हालांकि हर बार करण इस पर चुप्पी बरकरार रखते हैं। इन सब से परे अगर उनके करियर की बात करें तो करण ने ऐसी-ऐसी फिल्में बनाई है जो लोगों को खूब पसंद है। यह बात सच है कि उनकी फिल्में हमेशा बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाती है लेकिन इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि करण को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।

करण ने पोस्ट में कहीं ये बात

तमाम आरोपों और हेटर्स को जवाब देते हुए करण जौहर ने लेटेस्ट पोस्ट से अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या सोच रहे हैं। उन्होंने अपने गुस्से को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बयां किया। उन्होंने स्टोरी में लिखा, “लगा लो इल्जाम, हम झुकने वालों में से नहीं हैं. झूठ का बन जाओ गुलाम। हम बोलने वालों में से नहीं हैं, जितना नीचा दिखाओगे, जितना आरोप लगाओगे। हम गिरने वालों में से नहीं हैं, हमारे करम हमारी विजय है। आप उठा लो तलवार, हम मरने वालों में से नहीं हैं।”

ये भी पढ़ें: Birthday Special: ऐसे मौके जब Jaya Bachchan का पब्लिक में पारा हुआ हाई, कभी मीडिया तो कभी फैन को लगाई लताड़

निशाने पर रहते हैं करण जौहर

बता दें कि करण जौहर पर लगातार कोई ना कोई सेलेब्स निशाना साधने में पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि करण ने किसी समय में अनुष्का शर्मा के करियर को बर्बाद करने की बात कही थी। वहीं हाल ही में जब प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में काम मिलने बंद हो गए थे इसलिए उन्होंने हॉलीवुड में जाना पड़ा था। प्रियंका के इस खुलासे के बाद कंगना ने आरोप लगाया कि प्रियंका को करण जौहर ने बैन कर दिया था।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026