---Advertisement---

‘हर चीज कीमत पर उपलब्ध…’ आखिर किस बदलाव पर Karan Johar ने दिखाई नाराजगी, क्या जाह्नवी कपूर और शनाया कपूर जैसे स्टार किड्स को लिया आड़े हाथों

Karan Johar: आज के समय में बॉलीवुड सेलेब्स और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के पीआर टीम काफी एक्टिव हैं लेकिन इस बदलाव को लेकर फिल्ममेकर क्या सोचते हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कुछ ऐसा शॉकिंग कहा जिसके बाद लोग जाह्नवी कपूर और शनाया कपूर जैसी एक्ट्रेस को लेकर बात बनाने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 27, 2026 11:27 पूर्वाह्न

Karan Johar
Follow Us
---Advertisement---

Karan Johar: बॉलीवुड में नेपोटिज्म और स्टार किड्स जैसे मुद्दे कोई नई बात नहीं है जहां कहा जाता है कि इन्हें इंडस्ट्री में विशेष स्थान दी जाती है। इसकी वजह से आउटसाइडर को जगह नहीं मिल पाती है। सबसे ज्यादा जो नाम विवादों में रहता है वह कोई और नहीं बल्कि करण जौहर हैं। बहुत जल्द चांद मेरा दिल से लक्ष्य और अनन्या पांडे को स्क्रीन पर चमकाने के लिए तैयार करण जौहर ने आखिर क्यों बॉलीवुड में हो रहे बदलाव पर नाराजगी व्यक्त की है। दरअसल इस दौरान उन्होंने शनाया कपूर और जाह्नवी कपूर के लेकर कुछ ऐसा पूछा जाता है जिसके जवाब ने करण जौहर के चाहने वाले को हैरान कर दिया है।

पीआर स्टंट पर क्या बोल गए करण जौहर

दरअसल फिल्म मेकर से पूछा जाता है कि जाह्नवी कपूर और शनाया कपूर जैसी हसीनाएं बीते कुछ समय पहले अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए उसी तरह के आउटफिट को स्टाइल करते हुए देहि थी तो क्या यह पीआर है। जिस पर करण जौहर जवाब देते हुए कहते हैं कि “मुझे लगता है कि बॉलीवुड को पीआर करना बंद कर देना चाहिए। यह बहुत बेहतर होगा। उन्हें अपनी अचीवमेंट्स को खुद बोलने देना चाहिए क्योंकि, बदकिस्मती से, ज़्यादातर पीआर अब ‘पेड पीआर’ है। अगर आप कहना चाहते हैं कि आप बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं, तो आपको बस पे करना होगा।”

क्या जाह्नवी कपूर जैसे स्टार किड्स पर करण जौहर ने किया कटाक्ष

इसके अलावा करण जौहर ने आगे कहा, “अगर आप कहना चाहते हैं कि आप दुनिया के सबसे अच्छे एक्टर हैं तो आपको पैसे देने होंगे। मुझे लगता है कि जब पीआर की बात आती है तो हम ओवरड्राइव मोड में हैं। वे मेथड मार्केटिंग कर रहे हैं या नहीं यह सेकेंडरी है। उन्हें खुद की मार्केटिंग करना बंद कर देना चाहिए और अपने काम को बोलने देना चाहिए। मेरा मतलब उन लोगों से नहीं है जिनके बारे में आप बात कर रहे हैं। मेरा मतलब है आम तौर पर हर कोई।”

Karan Johar क्यों रहते है कन्फ्यूज

फिल्ममेकर के मुताबिक पब्लिसिटी और मार्केटिंग बहुत ज़रूरी काम की कैटेगरी हैं और उनके साथ उसी तरह से बर्ताव किया जाना चाहिए। अब हर चीज एक कीमत पर उपलब्ध है। और यह कुछ ऐसा है जो बहुत परेशान करने वाला हो सकता है क्योंकि तब आप सच में यह अंदाजा नहीं लगा सकते कि क्या जुड़ रहा है और क्या नहीं। आप हर चीज़ को देखते हैं और सोचते हैं, ‘क्या लोग सच में इसे पसंद कर रहे हैं, या उन्हें इसे पसंद करने के लिए पैसे मिला है?'”

इस दौरान करण जौहर ने भले ही यह बता दिया कि वह पूरी इंडस्ट्री की बात कर रहे हैं लेकिन एक बार फिर अपनी बेबाकी की को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026