---Advertisement---

Karan Johar: यूट्यूबर Carryminati अब करण जौहर पर नहीं बना सकेंगे अश्लील कंटेंट, जानें कोर्ट ने क्यों देना पड़ा आदेश?

Karan Johar: यूट्यूबर Carryminati को कोर्ट ने आदेश दिया है कि, वो फिल्म मेकर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो नहीं बना सकेंगे। क्योंकि फिल्म मेकर ने केस दर्ज कराया हुआ है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 11, 2026 11:01 पूर्वाह्न

Karan Johar
Follow Us
---Advertisement---

Karan Johar: कैरीमिनाटी का नाम देश के बड़े यूट्यूबर्स में गिना जाता है। लेकिन अब वो विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, फिल्म मेकर करण जौहर की लीगल टीम ने उन पर केस किया हुआ था। जिसके कारण कोर्ट ने यूट्यूबर को बड़ा झटका देते हुए फैसला सुनाया है। मामला करण जौहर पर अश्लील कंटेन्ट और गाली  गलौज से जुड़ा हुआ है। दरअसल, अजय नागर उर्फ कैरीमिनाटी अपनी रोस्टिंग वीडियो के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने  फिल्म निर्माता को लेकर भी कुछ ऐसा  बोल दिया था। जिसके कारण अब उन्हें हिदायत दी गई है। इसके साथ ही पुरानी  वीडियो को डिलीट करने का आदेश भी दिया है।

Karan Johar  के केस पर कोर्ट  ने  YouTuber CarryMinati को दिया बड़ा झटका

कैरीमिनाटी पर करण जौहर की तरफ से जो केस दर्ज कराया गया था। उसमें फिल्म निर्माता की तरफ से यूट्यूबर की उन वीडियोज पर आपत्ति जताई गई थी। जिसमें वो उन पर अश्लील टिप्पणी कर रहे हैं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। मूवी मेकर्स का आरोप था कि, उनकी छवि को यूट्यूबर के द्वारा खराब किया जा रहा है। इसीलिए मुंबई की एक सिविल अदालत ने कैरीमिनाटी को करण जौहर से जुड़ी हुई विवादित वीडियोज को हटाने के साथ भविष्य में अश्लील कंटेन्ट ना बनाने का आदेश भी दिया है। वहीं, यूट्यूबर के वकील ने साफ शब्दों में कहा है कि, विवादित कंटेंन्ट हटा दिया गया है।

कैरीमिनाटी कौन हैं?

आपको बता दें ,कैरीमिनाटी के यूट्यूब पर 45.3 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स है। वो भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के बड़े यूट्यूबर हैं। उनकी फनी वीडियोज में रोस्टिंग के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके कारण कुछ लोग उनकी वीडियोज पर आपत्ति जताते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026