---Advertisement---

Kareena Kapoor: राष्ट्रगान के समय कैमरे पर बेबो ने कर दी ये हरकत, Video देख सरेआम क्लास लगा रहे यूजर्स

Kareena Kapoor: सोशल मीडिया पर करीना कपूर काफी चर्चा में हैं और लोग उन्हें लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें राष्ट्रगान गाते समय उन्होंने बड़ी गलती कर दी। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 11, 2023 1:49 अपराह्न

kareena kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि वह स्टाइल से लेकर अपनी फिल्मों तक को लेकर एक अलग पहचान बन चुकी हैं लेकिन उन्हें सोशल मीडिया पर लोग काफी ट्रोल भी करते हैं। हाल ही में करीना कपूर एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए पहुंची लेकिन उनकी एक गलती कैमरे पर कैद है और वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोग उन्हें क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं और संस्कार का पाठ पढ़ा रहे हैं। दरअसल एक्ट्रेस महिलाओं की एक कार्यक्रम में शामिल हुई जहां उन्हें सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है और ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्यों भड़के हुए हैं लोग।

आखिर क्यों भड़के यूजर्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर दीया जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है और इस दौरान उनके आसपास कई और भी महिलाएं मौजूद है। सोशल मीडिया पर इस इवेंट से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं और करीना कपूर यूजर्स के निशाने पर आ गई। जहां तक एक वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि कार्यक्रम की शुरुआत करने के साथ करीना कपूर दीया जलाती है लेकिन इस दौरान वह अपना चप्पल नहीं उतारती है जिस वजह से लोग उन्हें खूब लताड़ लगा रहे हैं।

कैमरे पर हुई करीना से गलती

वहीं एक और वीडियो की बात करें तो करीना कपूर सावधान की अवस्था में खड़ी नहीं है और राष्ट्रगान गा रही हैं। इस दौरान वह अपने हाथ को आगे बांधकर खड़ी हुई है जो लोगों को अजीब लग रहा और वह उन्हें लताड़ लगाते हुए नजर आए। हालांकि बाद में एक्ट्रेस को इस बात का एहसास हो गया कि शायद कुछ गलत कर रही है और उन्होंने इस स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन कैमरे में करीना पहले से कैद हो चुकी हैं।

यूजर्स ले रहे हैं खूब चुटकी

इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कहा, “कोई इसे बताओ कि नेशनल एंथम में सावधान खड़े होते हैं हाथ पड़कर नहीं।” एक और यूजर का कहना है, “कोई मूवी आ रही होगी।” एक और यूजर ने कहा, “नेशनल एंथम में अटेंशन मोड में खड़े होते हैं।” एक और यूजर का कहना है, “उसका गाना दिखा लेकिन उसके नेशनल एंथम के समय अपने हाथ पकड़ के खड़ी हो गई यह क्यों नहीं दिखता।” एक और यूजर का कहना है, “यहां भी एक्टिंग कर रही है क्या।” वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना बहुत जल्द ‘जाने जान‘ फिल्म से ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं जिसका ट्रेलर जारी किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026