---Advertisement---

क्या रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में महिला सितारों की हो सकती है शानदार भूमिका? Kareena Kapoor Khan ने तोड़ी चुप्पी

Kareena Kapoor Khan: 'सिंघम अगेन' फिल्म को लेकर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, दीपिका और अपने किरदार पर खुलकर बात करती आई नजर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 5, 2024 2:08 अपराह्न | Updated: मई 5, 2024 6:45 अपराह्न

Kareena Kapoor Khan
Follow Us
---Advertisement---

Kareena Kapoor Khan: निश्चित तौर पर बॉलीवुड की क्यूट और बेबाक एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में करीना कपूर खान का नाम शामिल है। वह अपनी एक्टिंग और अलग टाइप की फिल्मों को लेकर पहचानी जाती है। जहां बीते दिन उन्हें क्रू फिल्म में देखा गया था जो एक फीमेल बेस्ड फिल्म थी। वहीं अब वह रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर बात करती हुई नजर आई। वह उन लोगों को करारा जवाब देती जो इसे एक मेल डोमिनेटेड फिल्म बता रहे हैं। एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण और अपने किरदार को लेकर जबरदस्त खुलासा किया है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

एक्शन का जबरदस्त डोज

करीना ने बताया कि दीपिका और उनके किरदार को देखने के बाद लोगों को झटका लग सकता है क्योंकि यह काफी पावरफुल और इमोशन से भरपूर रोल है। यह इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि इस फिल्म में करीना कपूर खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं। वहीं मल्टी स्टारर इस फिल्म में निश्चित तौर पर फुल एक्शन का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। इसमें दीपिका के किरदार को देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं।

‘क्रू’ फिल्म रही करीना के लिए खास

इस इंटरव्यू में करीना कपूर ने ‘क्रू’ फिल्म को मिल रहे प्यार को लेकर शुक्रिया अदा करती हुई नजर आई। गौरतलब है कि हाल ही में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन से फिल्म ‘क्रू’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसे फैंस ने खूब प्यार मिला। वहीं अपकमिंग फिल्म की बात करें तो करीना बहुत जल्द हंसल मेहता की ‘द बकिंघम मद्रास’ में मर्डर के खुलासे करती नजर आएगी।

नहीं है सिंघम अगेन पुरुष टेस्टोस्टेरोन फिल्म

एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा कि ‘सिंघम अगेन’ को भले ही लोग पुरुष टेस्टोस्टेरोन के तौर पर देख रहे हैं लेकिन आपको बता दूं कि फिल्म में महिला किरदारों की एक अहम भूमिका है। उनका शानदार किरदार है इसे एक पुरुष टेस्टोस्टेरोन फिल्म के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है लेकिन आपको मेरी और दीपिका के किरदार को देखने के बाद झटका लग सकता है। यह काफी पावरफुल और खास है। हम दोनों मजबूत किरदारों में नजर आने वाले हैं। आप इसे देखेंगे कि यह हर बार से काफी हटके है और काफी खास किरदार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026