---Advertisement---

आखिर कौन Kartik Aaryan संग क्वालिटी टाइम बिताने के लिए करता है इंतजार! संडे में शूटिंग पर जाते देख हो जाता है क्रेजी

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के एक फैमिली मेंबर को रहता है संडे का इंतजार, ऐसे में कार्तिक का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 5, 2024 2:27 अपराह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: बॉलीवुड के चॉकलेटी स्टार कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। फिलहाल उनकी पाइपलाइन में काफी प्रोजेक्ट्स भी है और वह अपनी एक्टिंग और हैंडसम लुक को लेकर सुर्खियों में होते हैं। इस सबके बीच उन्होंने एक ऐसे शख्स को लेकर खुलासा किया है जो उन्हें रविवार के दिन सबसे ज्यादा मिस करते हैं। जी हां, उनकी फैमिली में एक सदस्य ऐसा भी है जो हर रविवार का इंतजार करता है यह सोचकर कि इस दिन कार्तिक आर्यन शायद उसके साथ घर पर ही रहे।

कैपश्न से कार्तिक ने किया खुलासा

इंस्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो को शेयर कर फैंस को एक खास झलक दिखाई है जिसके कैप्शन में लिखा, “कटोरी दिल जब मैं संडे को शूटिंग पर बाहर जा रहा होता हूं।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह उनका पेट डॉग उन्हें छोड़ नहीं रहा है और उन्हें लगातार किस करते जा रहा है। वीडियो में आप यह भी देख सकते हैं कि कार्तिक भी अपने पेट डॉग पर जमकर तैयार लुटा रहे हैं और दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखने के बाद आपका दिल भी बाग-बाग हो जाएगा

डॉग और Kartik Aaryan के बीच का प्यार

वीडियो को देखने के बाद यह साफ जाहिर है कि संडे की शूटिंग के लिए कार्तिक आर्यन घर से निकलने वाले हैं लेकिन उनका कटोरी उनके बीच में आ जाता है। वह उन्हें छोड़ने नहीं रहता है। इस दौरान कार्तिक अपने कटोरी पर जमकर तैयार लुटाते हैं और उन्हें किस करते हुए नजर आते हैं। वहीं अपने मालिक पर कटोरी भी जमकर प्यार लुटा रहा है। यह वीडियो वाकई काफी क्यूट है और फैंस इस पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं और 79 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

इन फिल्मों में दिखेंगे कार्तिक

वर्कफ्रंट की बात कर तो कार्तिक आर्यन बहुत जल्द ‘भूल भुलैया 3‘ फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके अपोजिट तृप्ति डिमरी दिखाई देने वाली है। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में ‘चंदू चैंपियन’ भी है। आखिरी बार उन्हें कियारा आडवाणी के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ में देखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026