---Advertisement---

Kartik Aaryan: इंडस्ट्री में इन 5 फिल्मों से झंडे गाड़ चुके हैं ‘चंदू चैंपियन’, रोमांस से लेकर कॉमेडी तक का लगाया गजब तड़का

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की पॉपुलर फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में निश्चित तौर पर कई ऐसे नाम शामिल हैं जिन्हें आप अपने दिन को खास बनाने के लिए एंजॉय कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 17, 2024 11:53 पूर्वाह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: हाल ही में ‘चंदू चैंपियन‘ फिल्म से जलवा दिखाने वाले कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। उनकी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ ने 3 दिन में करीब 22 करोड़ की कमाई की है। यह बात सच है कि उनकी एक्टिंग कमाल की है और वह लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ना सिर्फ ‘चंदू चैंपियन’ बल्कि उनकी और भी कई फिल्में है जिसमें वह कमाल दिखा चुके हैं और लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे। अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों को चुराने वाले कार्तिक आर्यन के टॉप 5 फिल्मों की बात करें तो इसमें ‘प्यार का पंचनामा’ से लेकर ‘भूल भुलैया 2’ का नाम शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी टॉप 5 फिल्में।

प्यार का पंचनामा

उनकी फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ 2011 में रिलीज हुई। यह फिल्म लव रंजन के निर्देशन में बनी थी। इसमें कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगा था। फिल्म तीन दोस्तों और उनकी गर्लफ्रेंड की कहानी है जिसमें वह हर कुछ है जो लोगों को एंटरटेन करने के लिए काफी है।

भूल भुलैया 2

कार्तिक आर्यन के करियर की बेस्ट फिल्म की बात करें तो उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल दिखाया। इस फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आई थी और दोनों की जोड़ी लाइमलाइट में आ गई थी। इस फिल्म की कहानी दो अलग-अलग शख्स से शुरू होती है जो अजनबी होते हैं लेकिन उनकी यात्रा कहां खत्म होती है इसे देखने के लिए आपको यह फिल्म देखनी पड़ेगी। इस फिल्म में कार्तिक की एक्टिंग कुछ इस कदर पसंद की गई कि अब भूल भुलैया 3 बनने वाली है ।

प्यार का पंचनामा 2

https://www.youtube.com/watch?v=tC-HGUhxyyc

‘प्यार का पंचनामा’ में कार्तिक आर्यन की एक्टिंग को कुछ इस कदर पसंद किया गया कि इसका सीक्वल यानी ‘प्यार का पंचनामा 2’ भी बना और एक बार फिर लव रंजन ने कमाल दिखाया। कार्तिक आर्यन छा गए इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं।

आकाशवाणी

एक लड़की और लड़के की प्रेम कहानी जो शुरू तो कॉलेज दिनों से होती है लेकिन इसका अंत जो होता है वह काफी इमोशनल है। नुसरत भरूचा के साथ कार्तिक आर्यन और सनी सिंह ने इस फिल्म में तड़का लगाने का काम किया और एक बार फिर लव रंजन ने पूरा साथ दिया। 2 घंटे 29 मिनट की फिल्म 2013 में रिलीज हुई और टॉप रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में शुमार है।

लव आज कल

निश्चित तौर पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के लिए काफी मायने रखती है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी नजर आए थे। वहीं इस फिल्म के दौरान ही कार्तिक और सारा की डेटिंग की हवाएं भी उड़ी थी। इस फिल्म को भी लोगों ने खूब पसंद किया क्योंकि इसकी कहानी काफी अलग थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026