---Advertisement---

सारा के बाद क्या इस हसीना के प्यार में पड़े Kartik Aaryan! डिनर डेट वीडियो को देख मची खलबली

Kartik Aaryan: तारा सुतारिया और कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वे डिनर डेट के बाद एक साथ स्पॉट हुए हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे को हग करते हुए नजर आए। वीडियो को देखने के बाद फैंस इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 22, 2023 2:44 अपराह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: बॉलीवुड की एक फ्रेश जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है और लोग इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। दरअसल एक वीडियो के वायरल होने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। हम बात कर रहे हैं तारा सुतारिया और कार्तिक आर्यन की। शायद आपको सुनकर झटका लगा होगा लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार अटकलें लगाई जा रही है कि तारा और कार्तिक रिलेशनशिप में है। दरअसल एक वीडियो में पब्लिकली वे कोजी होते हुए नजर आए इसके बाद फैंस को मानो एक गॉसीप मिला है। सारा अली खान के बाद तारा को डेट कर रहे हैं कार्तिक यह सवाल उठ रहा है।

आखिर क्या है वीडियो में

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया एक साथ रेस्टोरेंट से निकलते हैं। इस दौरान तारा कार्तिक को एक टाइट झप्पी देती हुई नजर आती है वहीं कार्तिक जेंटलमैन की तरह तारा को उनकी कार तक छोड़ते हैं और फिर खुद चले जाते हैं। इस वीडियो में दोनों के अंदाज को देख फैंस उनकी लव स्टोरी को लेकर कयास लग रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों स्टार्स में से किसी ने भी इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी है।

जोड़ी को देख फैंस हुए फिदा

जहां कार्तिक आर्यन व्हाइट शर्ट और ब्लैक पेंट में नजर आ रहे हैं वहीं तारा ब्लैक क्रॉप टॉप और प्रिंटेड स्लिट स्कर्ट में दिखाई दी। दोनों के इस लुक को देखने के बाद फैंस की मानो बोलते ही बंद हो गई है। फिलहाल यही खबर चर्चा में है कि क्या वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “सारा नहीं तो तारा सही।” एक और यूजर का कहना है अच्छी जोड़ी लग रही है।

इस फिल्म में आ सकते हैं साथ नजर

वहीं दूसरी तरफ अगर इन दोनों की बात करें तो रिपोर्ट में यह भी सामने आई है कि कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया एक प्रोजेक्ट को लेकर काम कर रहे हैं। दरअसल दोनों ‘आशिकी 3’ में एक साथ नजर आ सकते हैं और उनका नाम भी फाइनल हो गया है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन अब आगे यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या ये फिल्म की वजह से एक साथ है या फिर बात कुछ और है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026