Karuppu Box Office Collection Day 3: संडे को सूर्या- तृषा कृष्णन की फिल्म ने बनाया महारिकॉर्ड, कमाई से ट्रोलर्स के साथ बॉलीवुड की उड़ाई धज्जियां

Karuppu Box Office Collection Day 3:  रविवार को सूर्या- तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पू' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. इस फिल्म को तेलगु और तमिल भाषा में ही रिलीज किया गया है. लेकिन इसके बाद भी इसने महारिकॉर्ड बनाया है.

Karuppu Box Office Collection Day 3

Picture Credit: Google

Karuppu Box Office Collection Day 3: लंबे विवाद के बाद 15 मई को सूर्या और तृषा कृष्णन की  फिल्म ‘करुप्पू’ को रिलीज कर दिया गया. इस मूवी पर फैंस की इसलिए नजर टिकी हुई थी क्योंकि इसे तमिलनाडु के सीएम थलापति ने स्पेशल स्क्रीनिंग की परमिशन दी थी. वहीं, तृषा कृष्णन को विजय की रुमर्ड गर्लफ्रेंड के तौर पर भी जाना जाता है. इसे 14 मई को रिलीज होना था , लेकिन आर्थिक कारणों के ये 15 को रिलीज हुई. इस दौरान ‘लॉर्ड करुप्पू’ के अवतार पर आधाित इस मूवी को विरोधियों का काफी सामना करना पड़ा. लेकिन ऑपनिंग डे पर ही फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई करके सभी की क्लास लगा दी. बीते दिन रविवार को भी इस मूवी ने महारिकॉर्ड बनाया है.

Karuppu Box Office Collection Day 3 कितना हुआ?

सूर्या और तृषा कृष्णन  फिल्म ‘करुप्पू’  के जरिए 20 साल बाद एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं. इस धमाकेदार मास एंटरटेनर मूवी ने रविवार को 28.35 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये कमाई 6843 शोज से हुई है. करूप्पू फिल्म का बजट 140 करोड़ के आस-पास है. लेकिन इसने भारत में 78.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं, ओवरसीज में इसका टोटल कलेक्शन 42 करोड़ रुपए रहा है. संडे को विदेशों में इस फिल्म ने 13 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं, करूप्पू का टोटल अभी तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 120.75 करोड़ रुपए हो चुका है. इसे तेलगु और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है. हिन्दी भाषा में ये जल्द आ सकती है. रविवार को इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.

सूर्या और तृषा कृष्णन की  फिल्म ‘करुप्पू’  बॉलीवुड को दिया झटका

इस साउथ फिल्म के साथ 15 मई 2026 को संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’  भी रिलीज हई थी। इसने रविवार को 80 लाख के आस-पास कमाए हैं. वहीं, इसी दिन आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की मूवी ‘पति पत्नी और वो दो’ भी रिलीज हुई थी. इसने 7.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. वहीं, सूर्या और तृषा कृष्णन की  फिल्म ‘करुप्पू’   ने 28.35 करोड़ का कलेक्शन करके इन दोनों हिन्दी फिल्मों को पछाड़ दिया है. ‘करुप्पू’ फिल्म  कोर्ट रुम और ‘लॉर्ड करुप्पू’  के ईर्द-गिर्द घूमती हुई है. इसे देख कुछ लोगों को कांतारा चौप्टर 1 की याद आ सकती है. फिल्म में एक्शन, क्राइम, पौराणिक कहानी और न्याय का जबरदस्त कॉकटेल है.

 

Exit mobile version