Karuppu Box Office Collection Day 4: साउथ की ‘धुरंधर’ बनी सूर्या-तृषा कृष्णन की फिल्म! चौथे दिन कमाई से हिलाया बॉक्स ऑफिस

Karuppu Box Office Collection Day 4: सूर्या-तृषा कृष्णन की फिल्म करूप्पू फिल्म ने चार दिनों के अंदर ही महारिकॉर्ड बनाया है। फिल्म की कमाई ने साउथ के साथ बॉलीवुड को हिला दिया है।

Karuppu Box Office Collection Day 4

Picture Credit: Google

Karuppu Box Office Collection Day 4: सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करूप्पू जिस रफ्तार से कलेक्शन करके रिकॉर्ड बना रही है, उन्हें देखकर अगर इसे साउथ की ‘धुरंधर’ कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। आर्थिक विवादों के बाद रिलीज हुए इस फिल्म ने चार दिनों के अंदर ही 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। ये बहुत जल्द 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने जा रही है। इस फिल्म को सिर्फ तमिल और तेलगू भाषा में रिलीज किया गया है। उसके बाद भी इसका प्रतिदिन का कलेक्शन हैरान करने वाला है। अमूमन साउथ की फिल्मों को सबसे ज्यादा नॉर्थ में देखा जाता है। जिसके कारण इनकी कमाई अच्छी होती है। लेकिन इस बार ये हिन्दी भाषा में रिलीज नहीं हुई है। लेकिन उसके बाद भी छप्पड़फाड़ कमा रही है।

Karuppu Box Office Collection Day 4 कितना हुआ?

साउथ सुपरस्टार सूर्या-तृषा कृष्णन की फिल्म करूप्पू ने रिलीज के चौथे दिन 14.30 करोड़ की कमाई की है। ये कलेक्शन 5947 शोज से हुआ है। इस फिल्म का बजट 140 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। भारत में ये 95.30 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, विदेशों में ये चार दिनों के अंदर 47 करोड़ रुपए कमा चुकी है। सोमवार को भी इस फिल्म ने 4 करोड़ रुपए ओवरसीज में कमाए हैं। सूर्या और तृषा कृष्णन की करूप्पा फिल्म का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 142.3 करोड़ रुपए है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

सूर्या और तृषा कृष्णन  की फिल्म  ‘करुप्पू’ ने बनाए बड़े रिकॉर्ड

सूर्या और तृषा कृष्णन की तमिल फिल्म ‘करुप्पू’ साल 2026 की सबसे बड़ी ऑपनिंग फिल्म बन गई है। पहले दिन इसने 21 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। तीन दिन के अंदर ही इस फिल्म ने 120 करोड़ से ज्यादा कमा लिए थे। इतना ही नहीं , ये सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इस मूवी ने पहने दिन BookMyShow से 7 लाख की टिकट बुकिंग की थी। आपको बता दें, तृषा कृष्णन अभी हालहि में तमिनलाडु के नए मुख्यमंत्री बने  थलापति विजय की  रुमर्ड गर्लफ्रेंड कही जाती हैं। यही कारण है कि, जब 14 मई की सुबह 9 बजे के शो की परमिशन सीएम की तरफ से दी गई  तो मूवी की काफी ट्रोलिंग हुई थी। लेकिन  15 मई 2026 को रिलीज होते ही ये छा गई।  आरजे बालाजी के निद्रेशन में करूप्पू फिल्म को बनाया गया है। ये कोर्टरुम के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसमें ट्विस्ट तब आता है जब वकील के शरीर में लोक रक्षक देवता ‘वेट्टई करुप्पू’ घुस जाता है। इसके बाद अदालत की लड़ाई पूरी तरह से बदल जाती है। इस फिल्म में लीड रोल में सूर्या और तृषा कृष्णन के साथ-साथ आरजे बालाजी , नट्टी सुब्रमण्यम और इंद्रन्स जैसे बड़े कलाकार हैं।

Exit mobile version