---Advertisement---

‘घरवाली’ और ‘बाहरवाली’ के बीच फंसे मामा Govinda के विवाद में हुई कश्मीरा शाह की एंट्री, किया हैरतअंगेज खुलासा

Govinda : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों पत्नी सुनीता आहूजा और रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के साथ चल रहे विवाद के कारण खबरों में बन हुए हैं। इस मामले पर अब गोंविदा के भांजे की बीवी कश्मीरा शाह का बयान आया है। उन्होंने कुछ ऐसा बोला है, जिसके कारण नया विवाद खड़ा हो गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 28, 2026 2:23 अपराह्न

Govinda
Follow Us
---Advertisement---

Govinda :  बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों पत्नी सुनीता आहूजा और  कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी के कारण खबरों में बने हुए हैं। 62 साल के एक्टर पर बीवी सार्वजनिक तौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा रही है।  वहीं, गोविंदा  इसे साजिश बता रहे हैं। मामला तब और भी ज्यादा बढ़ गया जब रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी ने बिना नाम  लिए सुनीता आहूजा पर  पति को मारने की कोशिश करने के आरोप लगा दिए।  अभी ये विवाद चल ही रहा था कि, सुपरस्टार गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने मामले पर पोस्ट करके इसे और भी ज्यादा विवादित बना दिया है।मामा ससुर और मामी सास को लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा लिखा है। जिसके कारण ये मामला और भी ज्यादा बढ़ गया है।

Govinda  के एक्ट्रा मैरिटल अफेयर विवाद में हुई कश्मीरा शाह की एंट्री

कश्मीरा शाह ने गोविंदा और उनकी पर्सनल लाइफ में चल रहे बवाल पर कमेंट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक, 30 साल और 50 फ़िल्मों में काम करने के बावजूद, मेरे किसी भी को-स्टार को मेरी पर्सनल ज़िंदगी या भावनाओं के बारे में कुछ भी पता नहीं था। मैंने सिर्फ़ एक ही व्यक्ति को सब कुछ बताया, और वह हैं मेरे पति कृष्णा अभिषेक… मैंने काम की जगह पर कभी ऐसे रिश्ते के बारे में नहीं सुना जहां कोई सहकर्मी इतनी निजी बातें जानता हो।

देखें पोस्ट

Govinda 
Picture Credit: इंस्टाग्राम

मैं जानती हूँ कि मैं एक मज़बूत महिला हूँ और मैंने मज़बूत महिलाओं वाले परिवार में शादी की है। अक्सर हमें बदतमीज़, घमंडी, हावी होने वाली, फोकस्ड या मतलबी कहा जाता है, सिर्फ़ इसलिए क्योंकि हम अपने परिवार का ध्यान रखती हैं, लेकिन यह पहली बार है जब हमें “कातिल” कहा जा रहा है। तो अगर हर माँ, पत्नी, बहन, बुआ/मौसी और उनके कुत्तों को उस “एक आदमी” की रक्षा करने के लिए कातिल कहा जाता है जिसे वे प्यार करती हैं – चाहे वह पिता हो, पति हो, भाई हो या कुत्ता – तो ठीक है। मुझे गर्व है कि आप ऐसी महिला हैं सुनीता आहूजा और मैं हमेशा आपके साथ खड़ी रहूँगी।’

कौन है गोविंदा की रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार ?

आपको बता दें, गोविंदा की रुमर्ड गर्लफ्रेंड का नाम कोमल रानी स्वर्णकार है। वो गोविंदा की आने वाली कमबैक फिल्म ‘रूपा’ की एक्ट्रेस हैं। इस फिल्म को गोविंदा खुद बना रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एक्टर कई सार्वजनिक स्थानों पर उनके साथ नजर आ रहे हैं। अभी हालहि में वो गणेश महोत्सव के दौरान लालबागचा राजा के दरबार में भी कोमल के साथ पहुंचे थे। जिसके कारण  विवाद बड़ा और कोमल रानी ने अफेयर पर चुप्पी तोड़ते हुए गोविंदा की पत्नी पर उन्हें मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा दिया।  यही कारण है कि, कश्मीरा शाह ने अपनी मामी सास सुनीता आहूजा का सपोर्ट किया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Mr Faisu Marriage

अक्टूबर 10, 2026

Drishyam The Conclusion

अक्टूबर 10, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 64

अक्टूबर 10, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 10, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026