मौसम बदलते ही कैटरीना कैफ का बना मूड, पति Vicky Kaushal के साथ किया खुलकर रोमांस , आप भी देखें

Vicky Kaushal : मौसम बदलते ही कैटरीना कैफ का मूड बहुत अच्छा हो गया। उन्होंने अपने पति विक्की कौशल के साथ कुछ खूबसूरत और रोमांटिक पल बिताए, जिसकी तस्वीर अब सामने आए हैं और आप भी उन्हें देख सकते हैं। इन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Vicky Kaushal

Picture Credit: Google

Vicky Kaushal: बॉलीवुड के नए पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी और केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों का एक विहान कौशल नाम का बेटा भी है। काम के बिजी शेडयूल के बीच कपल को जब भी वक्त मिलता है , उसे खूब एंजोए करते हैं। इन दिनों  मुम्बई में बारिश हो रही है। कुछ लोगों के लिए ये बारिश आफत बनी हुई है तो कुछ में रोमांस पैदा कर रही है। बॉलीवुड एक्टर विक्की ने एक ऐसी ही बेहद रोमांटिक फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें दोनों बारिश का मजा ले रहे हैं। कैट और विक्की  बेहद रोमांटिक लग रहे हैं। एक- दूसरे में खोए इन लोगों को जब फैंस ने देखा तो वो तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए।

Vicky Kaushal और कैटरीना कैफ ने बारिश में की मस्ती

आपको बता दें, अभी हालहि में विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत बीवी कैटरीना कैफ के साथ एक फोटो को शेयर किया है। जिसमें दोनों एक-दूसरे से लिपटे हुए हैं और बारिश का मजा ले रहे हैं।

Picture Credit: इंस्टाग्राम

मुंबई के मानसून का आनंद लेते कपल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद रोमांटिक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘बारिश और तुम’। इस रोमांटिक फोटो में कैटरीना ने विक्की को पीछे से बाहों में भरा हुआ। दोनों खिलड़ी के बाहर की बारिश को निहार रहे हैं और एक-दूसरे में डूबे हुए हैं। कैट-विक्की के बीच की कैमिस्ट्री लाजवाब लग रही है। यही वजह है कि, फैंस इस जोड़ी को सबसे परफेक्ट बता रहे हैं।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्में

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के अपकमिंग  की बात करें तो, विक्की  छावा जैसी सुपर हिट मूवी देने के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में दिखेंगे। इसके साथ ही वो बिग बजट मूवी ‘महावतार’ का हिस्सा भी बताए जा रहे हैं। हालंकि अभी  कैटरीना कैफ  बच्चे को संभाल रही हैं। उनके अभी तक किसी नई फिल्म को किए जाने की कोई खबर नहीं है। लेकिन फरहान अख्तर की इस रोड-ट्रिप फिल्म ‘जी ले जरा’  में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट एक साथ दिख सकते हैं।

 

 

 

Exit mobile version