---Advertisement---

Kaun Banega Crorepati 17: ‘दोनों का पार्टनर भाग गया…’ इस तरह हुई कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी की मुलाकात, कहानी सुन हंसी नहीं रोक सके अमिताभ बच्चन

Kaun Banega Crorepati 17: आखिर कैसे सुदेश लहरी और कृष्णा अभिषेक की जोड़ी बनी इस बारे में मजेदार खुलासा करते हुए नजर आए कॉमेडियन, अमिताभ बच्चन का भी हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल, प्रोमो वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2025 3:09 अपराह्न

Kaun Banega Crorepati 17
Follow Us
---Advertisement---

Kaun Banega Crorepati 17: इस बार कौन बनेगा करोड़पति 17 काफी मजेदार होने वाला है क्योंकि अमिताभ बच्चन के सामने कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर की जोड़ी दिखाई देने वाली है। वहीं इस सब के बीच एक मजेदार प्रोमो वीडियो जारी किया गया जिसने सुदेश लहरी को शो को लेकर एक्साइटमेंट बना दिया है। इस एपिसोड का वह इंतजार करने लगे। यह सच है कि कौन बनेगा करोड़पति 17 में कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर जबरदस्त हंसी का तड़का लगाने वाले हैं जिसका एक के बाद एक प्रोमो वीडियो जारी किया जा रहा है। इस सब के बीच सुदेश लहरी का जिक्र करते हुए क्या बोले कृष्णा अभिषेक जिसे देख आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे

Kaun Banega Crorepati 17 में सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक मचाएंगे धमाल

सुदेश लहरी ने कौन बनेगा करोड़पति 17 के प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “मजा आ गया प्रोमो देखकर।” इस प्रोमो में कृष्णा अभिषेक से एक दर्शक पूछती हुई नजर आती है कि आपकी और सुदेश जी की जो आईकॉनिक जोड़ी रही है इसकी शुरुआत कहां से हुई थी। इस पर कृष्णा अभिषेक कहते हैं कि शूटिंग से एक दिन पहले मेरे साथ का जो स्टैंड अप था वह छोड़कर भाग गया। इस पर सुनील ग्रोवर करते हैं कि उसने यह नहीं कहा कि इसको निकालो वह खुद ही भाग गया सोचो कितना नाराज होगा इतना सुनते ही अमिताभ बच्चन जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

कैसे मिले सुदेश लहरी और कृष्णा अभिषेक

वहीं कृष्णा अभिषेक कहते हैं कि और सुदेश जी के साथ बहुत बड़े एक्टर थे और उनका झगड़ा हो गया और उन्होंने शो को छोड़ दिया। ऐसे में बोला गया कि कृष्ण का पार्टनर भाग गया है सुदेश का पार्टनर भाग गया है तो कृष्ण और सुदेश की जोड़ी बना दे और ऐसे में हमारी जोड़ी बन गई।

अमिताभ बच्चन के सामने कॉमेडियन का लगेगा जबरदस्त तड़का

कौन बनेगा करोड़पति 17 में कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर फुल ऑन धमाल मचाने वाले हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन के शो में गेस्ट के तौर पर कृष्णा की बहन आरती सिंह और उनके पति भी नजर आने वाले हैं। इस वीकेंड निश्चित तौर पर हंसी का फव्वारा फूट पड़ेगा क्योंकि दो बड़े कॉमेडियन शो में चार चांद लगाने के लिए आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026