---Advertisement---

Kaun Banega Crorepati 17: लड़कियों के बीच अमिताभ बच्चन से ज्यादा पॉपुलर थे जावेद अख्तर, बिग बी बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच सालों पुराने किस्से हुए तरोंताजा

Kaun Banega Crorepati 17: कौन बनेगा करोड़पति 17 सीजन में आने वाले हैं फरहान अख्तर अपने पिता जावेद अख्तर के साथ और सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जो वाकई काफी मजेदार है। दो दोस्तों की मुलाकात देखने के लिए आप भी हो जाइए तैयार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 6, 2025 3:52 अपराह्न

Kaun Banega Crorepati 17
Follow Us
---Advertisement---

Kaun Banega Crorepati 17: 11 अक्टूबर को एक हीरा का जन्म हुआ और आज वह एक चमकता सितारा बन चुका है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की जो 82 साल की उम्र में भी अपनी एनर्जी से हर बार चर्चा में होते हैं। उनका शो कौन बनेगा करोड़पति 17 लगातार सुर्खियों में है। वहीं इस सबके बीच आने वाले एपिसोड में बिग बी के जन्मदिन को स्पेशल बनाया जाएगा। इस खास दिन को उनके साथ सेलिब्रेट करने के लिए जावेद अख्तर अपने बेटे फरहान अख्तर के साथ पहुंचने वाले हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो देख अपकमिंग एपिसोड के लिए आप एक्साइटेड हो जाएंगे।

कैसा था पहली बार जावेद अख्तर संग काम करने का एक्सपीरियंस

कौन बनेगा करोड़पति 17 प्रोमो में फरहान अख्तर कहते हैं कि एक फिल्म हमने भी की है साथ में लक्ष्य। वहीं अमिताभ बच्चन जावेद अख्तर के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए नजर आते हैं। वह कहते हैं कि “रात को वह मेरे कमरे में आते हैं और पूछते हैं कि अमिताभ क्या तुम्हें कोई परेशानी है। मुझे लगा कि मैं कोई नवसीखिया हूं और यह उस्ताद बैठा हुआ हमको बता रहा है हम तुमको बताते हैं कि कैसे एक्टिंग करनी चाहिए।”

Kaun Banega Crorepati 17 में दो यार करेंगे एक दूसरे का पर्दाफाश

इस दौरान फरहान अख्तर पूछते हैं कि एक ऐसी क्वालिटी जो आप दोनों एक दूसरे से चुराना चाहोगे। जावेद अख्तर कहते हैं कि जितनी क्वालिटी इनमें है फिल्म इंडस्ट्री में कोई दूसरा आदमी नहीं होगा। जब उनसे पूछा जाता है कि लड़कियों कौन ज्यादा पॉपुलर था तो अमिताभ बच्चन जावेद अख्तर की तरह इशारा करते हैं। जावेद हंसने लगते हैं और कहते हैं कि अरे सब मत बता दीजिएगा।

10 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का बर्थडे स्पेशल एपिसोड होने वाला है जिसका प्रोमो वीडियो वापस काफी मजेदार है। निश्चित तौर पर फरहान अख्तर और जावेद अख्तर गेस्ट के तौर पर कौन बनेगा करोड़पति 17 में धमाल मचाने वाले हैं। इस प्रोमो वीडियो को देखकर फैंस क्रेजी हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026