---Advertisement---

KBC 18: लव मैरिज की मिली सजा! 24 साल पहले ससुराल में महिला को जलाया और बेटी को छीना, दर्दभरी कहानी सुन बिग बी ने बच्चों को दिया इमोशनल संदेश

KBC 18: 24 साल पहले लव मैरिज के बाद ससुराल वालों ने जिंदगी भर की सजा दी और एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं बेटी को भी छीन लिया गया।आइए जानते हैं कि दर्द भरी व्यथा बिग बी को भी इमोशनल कर दिया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2026 2:42 अपराह्न

KBC 18
Follow Us
---Advertisement---

KBC 18: अमिताभ बच्चन के क्विज रियलिटी शो में कभी-कभी इमोशनल बहाव देखने को मिलता है जहां मस्ती मजाक का तड़का लगने के साथ ही कभी-कभी कंटेस्टेंट की भावुक कहानी खुद भी बिग बी को भी इमोशनल कर देता है। फिलहाल 2002 में ससुराल में दहेज की वजह से जला देने वाली महिला की कहानी सुनने के बाद अमिताभ बच्चन का केबीसी 18 में जो हाल दिखा वह देखकर उनके फैंस भी भावुक हो गए। दर्शक में बैठे सभी लोगों के आंखों से आंसू निकल गए जब इस दर्द भरी व्यथा को लोगों ने सुना।

महिला ने 24 साल पहले के अग्नि कांड का किया खुलासा

एक ऐसी महिला जिसने लव मैरिज की थी। तमाम बंदिशें को तोड़कर इंटर कास्ट मैरिज करने वाली यह महिला अपने ससुराल पहुंची तो उसे नहीं पता था कि वहां उसे मारने की प्लानिंग कर ली जाएगी। 2002 की वारदात के बारे में जिक्र करते हुए महिला ने बताया कि दहेज और लड़के वालों की मर्जी से शादी न होने की वजह से उन्होंने जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। दर्द भरी कहानी यहीं खत्म नहीं होती है क्योंकि जब दहेज पीड़िता हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही थी तब ससुराल वालों ने उसकी बेटी को भी छीन लिया।

KBC 18 में बेटी को लेकर महिला की दर्दभरी व्यथा सुनकर क्या बोले अमिताभ बच्चन

महिला केबीसी 18 में अमिताभ बच्चन के सामने इस बात का जिक्र करती है कि वह 24 साल से अपनी बेटी को ना ही देखी है और ना ही उससे कोई बात की है। वह अपने पति को कस्टडी देने के बारे में भी बात कर चुकी है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। इस दौरान केबीसी 18 के मंच पर अमिताभ बच्चन यह कहते हुए नजर आते हैं कि किसी भी बच्चे के लिए उसकी जिंदगी में सबसे ज्यादा जरूरी जो है वह है उनकी मां। ऐसे में वह महिला की बेटी से यह गुजारिश करते हुए नजर आते हैं कि वह उनसे बात करें क्योंकि उनकी मां जिंदा है।

केबीसी 18 के मंच पर न सिर्फ बिग बी बल्कि वहां मौजूद हर दर्शक की आंखों से भी आंसू निकल जाती है क्योंकि एक ऐसी महिला जो बच्चों को ट्यूशन देकर अपना गुजारा कर रही है लेकिन लंबे समय से अपनी बच्ची से बिछड़ने की व्यथा से भी जूझ रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026