---Advertisement---

Kesari Chapter 2 vs Jaat Box Office Collection: सनी देओल ने लगाए Akshay Kumar की कमाई पर ब्रेक, देखें कैसे दी धोबी पछाड़?

Kesari Chapter 2 vs Jaat Box Office Collection: सनी देओल की जाट Akshay Kumar की केसरी चैप्टर 2 पर भारी पड़ती हुई दिख रही है। दोनों मूवी के कलेक्शन में काफी फर्क है। यहां जानें टोटल कलेक्शन।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 30, 2025 11:19 पूर्वाह्न

Kesari Chapter 2 vs Jaat Box Office Collection
Follow Us
---Advertisement---

Kesari Chapter 2 vs Jaat Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय Akshay Kumar की ‘केसरी चैप्टर 2’ और Sunny Deol की ‘जाट’ के बीच काफी तीखी भिड़ंत देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आपने अभी तक इन दोनों में से किसी भी मूवी को नहीं देखा है तो इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को जान लीजिए। इससे अंदाजा हो जाएगा कि, बॉक्स ऑफिस का असली किंग कौन है?

क्या Akshay Kumar पर भारी पड़ रहे Sunny Deol?

‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘जाट’ के टोटल कलेक्शन की बात करें तो अक्षय कुमार की मूवी ने 68.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, सनी देओल की मूवी ने अभी तक 85.65 करोड़ कमा लिए हैं। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जाट फिल्म केसरी 2 पर भारी पड़ रही है।

Jaat Box Office Collection ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

Picture Credit: Sacnilk

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की जाट को रिलीज हुए लगभग 20 दिन हो चुके हैं। ऐसे में 100 करोड़ की लागत से बनी ये मूवी अभी तक भारत में 85.65 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, Jaat Worldwide Collection अभी तक 116 करोड़ के आस-पास है। ऐसे में जाट सौ करोड़ के कलेक्शन में शामिल हो चुकी है। आंध्र प्रदेश के भू-माफियों से गांव के लोगों को बचाते जाट यानी की Sunny Deol को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

19वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने 0.65 करोड़ ही कमाए। इससे पहले 18वें दिन ये कमाई 2 करोड़ के आस-पास थी। अचानक से आयी गिरावट ने मेकर्स और एक्टर को झटका दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये बॉक्स ऑफिस पर इस समय Akshay Kumar और Ananya Panday की Kesari Chapter 2 को टक्कर दे रही है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

Kesari Chapter 2 Jaat Box Office Collection में आयी गिरावट

Picture Credit: Sacnilk

जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्ची घटना पर आधारित केसरी चैप्टर 2 को ऑपनिंग डे पर अच्छा अच्छा रिस्पोंस मिला था। लेकिन अचानक से कमाई में गिरावट आ गई। 100 करोड़ की लागत से बनी इस मूवी में खिलाड़ी कुमार के साथ-साथ Ananya Panday और R. Madhavan भी है। इस फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। अभी तक ये 68.15 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 10 वें दिन केसरी 2 ने 8.1 करोड़ कमाए थे। वहीं, ग्यारहवें दिन ये कमाई 2.75 करोड़ है। Kesari Chapter 2 Worldwide Collection लगभग 104 करोड़ के आस-पास है। मूवी कमाई में लगातार गिरावट की तरफ जा रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection

जून 22, 2026

Anshula Kapoor

जून 22, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 3

जून 22, 2026

Ranveer Singh

जून 22, 2026

Vijay Thalapathy

जून 22, 2026

Kiara Advani

जून 21, 2026