---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13: टीवी शो में दमखम दिखा चुके इस एक्टर का नहीं चला स्टंट का जादू, अब तक ये नामी सेलेब्स हुए एलिमिनेट

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग लगातार साउथ अफ्रीका में जारी है। शो से कंटेस्टेंट के एलिमिनेशन और चोट लगने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि इस बार का शो काफी मजेदार है और कन्टेस्टेंट को खतरनाक ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 15, 2023 10:36 पूर्वाह्न

Khatron Ke Khiladi 13
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग लगातार साउथ अफ्रीका में जारी है। शो से कंटेस्टेंट के एलिमिनेशन और चोट लगने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि इस बार का शो काफी मजेदार है और कन्टेस्टेंट को खतरनाक स्टंट का सामना करना पड़ रहा है। रोहित शेट्टी के शो से कई कंटेस्टेंट की चोटिल होने की खबर सामने आई थी और इस लिस्ट में कई नामी सेलेब्स का नाम शामिल है। हाल ही में रोहित रॉय को लेकर यह खबर सामने आई थी कि वो चोट लगने की वजह से शो में आगे बढ़ने के बारे में विचार कर रहे हैं। इस बीच एक्टर को लेकर बड़ी खबर आ रही है जो उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

रोहित रॉय हुए शो से बाहर

लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करते हुए चोटिल होने की वजह से कई कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं। अब यह खबर सामने आ रही है कि शो से रोहित रॉय भी एलिमिनेट हो चुके हैं। बीते दिन चोटिल होने की खबर जब सामने आई थी तो कहा गया था कि वह शो में आगे बढ़ने के लिए विचार कर रहे हैं। हालांकि इस बीच खतरों के खिलाड़ी फैंस के बीच यह खबर चर्चा में है कि रोहित शो से अब बाहर हो गए हैं। यह खबर रोहित के फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

ये कन्टेंसटेंट हो चुके हैं शो से एलिमिनेट

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शो से रूही चतुर्वेदी, डेजी शाह, अंजलि आनंद और अंजुम फकीह एलिमिनेटेड कंटेंस्टेंट्स लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। वहीं कहा जा रहा है कि अंजुम को एक बार फिर मौका मिला है और ऐसे में वह एक बार फिर स्टंट करती हुई नजर आ सकती हैं। उन्हें देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प है। अभी हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि बिग बॉस 16 में नजर आ चुकी अर्चना गौतम को भी काफी चोट आई है लेकिन वह धीरे-धीरे रिकवरी कर रही हैं। फैंस इस शो के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026