---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों से खेलने के बाद, लाफ्टर शेफ शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने पहुंचे खिलाड़ी

Khatron Ke Khiladi 14: हाल में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें, खिलाड़ी खतरों से खेलने के बाद लाफ्टर शेफ शो में धूम मचाने पहुंचे दिखे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 10, 2024 11:49 पूर्वाह्न

Khatron Ke Khiladi 14
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी एक बार फिर टीवी पर स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 14 के साथ वापसी कर रहे हैं। काफी लंबे समय से रोमेनिया में शो की शूटिंग की जा रही थी लेकिन, अब शूटिंग खत्म हो गई है और सभी खिलाड़ी वापस लौट आए हैं। बता दें इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं, जिसके अनुसार सभी खिलाड़ी खतरों से खेलने के बाद टीवी के मोस्ट एंटरटेनिंग शो “लाफ्टर शेफ” में धूम मचाते दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

Khatron Ke Khiladi 14 के शूट से वापस लौट लाफ्टर शो धमाल मचाते दिखे खिलाड़ी

हाल में tellyreporter नामक इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा एंटरटेनिंग शो “लाफ्टर शेफ” के सेट की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में खतरों के खिलाड़ी 14 के सभी कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया, कृष्णा श्रॉफ, भाभी जी उर्फ शिल्पा शिंदे, एक्स बीबी कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार और मशहूर एक्टर शालीन भनोट दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ-साथ कई वीडियोज भी सामने आई हैं, जिससे साफ हो रहा है कि सभी खिलाड़ी शो में खूब एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाले हैं।

शो का लेटेस्ट प्रोमो भी आया समाने

खतरों के खिलाड़ी 14 शो जल्द टीवी पर दस्तक देने वाले है। यहीं मेकर्स शो के रीसेंट प्रोमो आए दिन जियो सिनेमा पर पोस्ट कर रहे हैं, जिससे लोगों में इसे देखने की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ जाए। इसी तरह आज भी शो का एक धमाकेदार प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में शो होस्ट रोहित शेट्टी, खिलाड़ियों से खतरनाक स्टंट करवाते और उन्हें अलग-अलग चैलेंज देते दिख रहे हैं।

कब से शुरू किया जाएगा शो

अभी तक मेकर्स द्वारा शो की कोई कंफर्म रिलीज़ डेट नहीं दी गई है लेकिन, बताया जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में शो ऑन एयर कर दिया जाएगा। जब तक यह स्टंट बेस्ड शो नहीं शुरू होता तब, तक टीवी पर मोस्ट एंटरटेनिंग शो “लाफ्टर शेफ” ब्रॉडकास्ट किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026