DNP India Hindi

Khatron Ke Khiladi 14 फेम अभिषेक ने Munawar Faruqui की वाइफ को दिया स्पेशल मेसेज, बोले “भाभी को…

Munawar Faruqui

Munawar Faruqui

Munawar Faruqui: बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शादी की खबरें आग की तरह वायरल हो रही थीं और अब तो, उन्होंने अपनी शादी को भी ऑफिशियल कर दिया है। मुनव्वर ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने शादी की खबरों को सच बताया। यहीं अब उनकी शादी पर उनके खास दोस्त अभिषेक कुमार का भी एक बयान समाने आया है जिसमें वह उनकी वाइफ को स्पेशल मेसेज देते दिखे। चलिए जानते हैं उन्होंने मुनव्वर की वाइफ के लिए क्या मेसेज भेजा है।

अभिषेक ने Munawar Faruqui की वाइफ को भेजा स्पेशल मेसेज

हाल में सोशल मीडिया पर अभिषेक का एक रीसेंट वीडियो सामने आया है और इस वीडियो को tellychakkar नामक सोशल मीडिया हैंडल द्वारा शेयर किया गया है। इस वायरल होती वीडियो में खतरों के खिलाड़ी 14 फेम अभिषेक कुमार ने यह खुलासा किया कि जब उन्हें मुनव्वर की शादी का पता चला तो, उन्होंने उनकी वाइफ के लिए एक स्पेशल मेसेज भेजा। वह वीडियो में कहते दिखे “मैंने बोला भाभी को हाय बोलना।” इसी के साथ आपको बता दें दोनों के दोस्ती की शुरुआत बिग बॉस के घर से हुई थी और बाहर आकर भी उनकी दोस्ती बरकरार है। अपनी इस वीडियो में एक्टर ने यह भी बताया कि, उन्हें जब भी टाइम मिलता है वह दोनों एक दूसरे से बात करते रहते हैं।

वाइफ संग रोमांटिक हुए मुनव्वर

बताते चलें, हाल में मुनव्वर की वाइफ मेहज़बीन कोटवाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया था जिसमें, कॉमेडियन मुनव्वर अपनी वाइफ के साथ रोमांटिक होते दिखाई दिए। यही नहीं आपको बता दें वीडियो में मुनव्वर ने वाइफ को रोमांटिक अंदाज में किस किया और उनके साथ पोज देते दिखे। जैसे ही लोगों ने यह वीडियो देखा वह काफी ज्यादा खुश हो गए और कपल को बधाइयां देते दिखे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version