Avinash Mishra: टीवी की दुनिया के बड़े एक्टर अविनाश मिश्रा ने रोहित शेट्टी के स्टंट रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को जीत लिया है। 3 साल के अविनाश मिश्रा का एक्टिंग करियर काफी संघर्षों से भरा रहा है। करीब 10 सालों तक काम करने के बाद अविनाश मिश्रा ने कोई बड़ा रिएलिटी शो जीता है। बिग बॉस 18 में भी टॉप 4 फाइनलिस्ट तक पहुंचने के बाद ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सके थे। लेकिन इस बार वो विनर बने हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर अविनाश मिश्रा की इस बड़ी जीत के बाद, उनकी गर्लफ्रेंड ईशा सिंह द्वारा अनुष्का शर्मा के अंदाज में प्यार लुटाने का मूमेंट सामने आया है। जिसे देख लोग अविनाश की तुलना विराट कोहली से करने लगे हैं।
Khatron Ke Khiladi 15 के विनर Avinash Mishra को ईशा सिंह ने अनुष्का शर्मा की तरह लुटाया प्यार
बिग बॉस 18 से नजदीक आए ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का खतरों के खिलाड़ी 15 जीतने के बाद लव मूमेंट दिखा है। अब यह इमोशनल मूमेंट सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। जैसे ही विनर के रुप में अविनाश मिश्रा के नाम का एलान हुआ वैसे ही ईशा सिंह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।
OH THE RESEMBLANCE HAS ME SHAKING CRYING THROWING UP.
hugging lady luck right after winning#AvinashMishra #AviSha #kkk15 https://t.co/WTi0QitXDN
— naina (@sukanya_bai) October 4, 2026
स्टेज से नीचे उतरते ही अविनाश सीधे ईशा की तरफ बढ़े और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया और प्यार लुटाने लगे।इंटरनेट यूजर्स और फैंस इस खूबसूरत मूमेंट को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का सिम्बल बता रहे हैं। जब भी विराट कोहली क्रिकेट के मैदान में कुछ बड़ा करते हैं या फिर हारते हैं तो उनकी बीवी ऐसे ही उन पर प्यार लुटाती हैं। यही वजह है कि, अविनाश और ईशा के लव मूमेंट को फैंस विराट-अनुष्का के फोटो के साथ शेयर कर रहे हैं।
ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा कैसे मिले?
आपको बता दें, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह दोनों ही टीवी एक्टर हैं। अविनाश और ईशा की पहली मुलाकात रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के घर में हुई थी। घर के भीतर बिताए समय के दौरान दोनों के बीच एक बेहद मजबूत और गहरा रिश्ता बन गया। शो खत्म होने के बाद से लेकर अब तक, अविनाश और ईशा दोनों ने बार-बार मीडिया इंटरव्यू में यह साफ किया है कि वे सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई और रोका सेरेमनी की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं, जिससे फैंस को लगा कि उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। लेकिन बाद में ईशा ने बताया कि, ये सिर्फ एक गाने के प्रमोशन के फोटो हैं। बेहरहाल फैंस को लगता है कि, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
