---Advertisement---

‘खेसारी लाल गलत..! ‘ Khesari Lal Yadav ने Kajal Raghwani और Akshara Singh की खोली पोल, इंटरव्यू में पहली बार तोड़ी चुप्पी

Khesari Lal Yadav ने भोजपुरी एक्ट्रेस kajal Raghwani और Akshara Singh के आरोपों पर खुलकर बोला है। अपने नए इंटरव्यू में वह एक्ट्रेस पर जमकर तंज कसते हुए दिखे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 8, 2024 12:25 अपराह्न | Updated: नवम्बर 8, 2024 1:18 अपराह्न

Khesari Lal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Khesari Lal Yadav : पिछले कुछ समय से भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) विवादों में हैं। इसकी वजह उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के द्वारा लगाए जा रहे गंभीर आरोप हैं। इन आरोपों में शादी के झांसे से लेकर लड़कियों के अश्लील वीडियो और फोटो बनाने तक सहित कई मामले शामिल हैं। ऐसे में अभी तक खेसारी इन आरोपों पर खामोश दिख रहे थे। लेकिन अब उन्होंने अपनी राजाराम (RajaRam) फिल्म के रिलीज होते ही मीडिया को इंटरव्यू देना शुरु कर दिया है। इस कड़ी में वह आज तक के रीजनल यूट्यूब चैनल बिहार तक पर इंटरव्यू देने पहुंचे। जहां पर उन्होंने काजल राघवानी से लेकर (Akshara Singh) के आरोपों का जवाब दिया ।इसके साथ ही कहा कि, चलिए मान लेते हैं खेसारी लाल गलत है..इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस पर खूब तंज कसा।

Khesari Lal Yadav ने Kajal Raghwani और Akshara Singh के आरोपों का दिया जवाब

Video Credit Bihar Tak

अपने नए इंटरव्यू में एक्टर ने काजल के आरोपों पर कहा जिनकी, बातों में कोई बात नहीं.. बात करना बर्बादी है..अपने ऊपर लगे आरोपों पर वह तंज कसते हुए बोलते हैं, कामयाब आदमी को ही टारगेट किया जाता है। खेसारी ने काजल राघवानी साथ अपने 5 साल के रिश्ते पर बयान देते हुए कहा कि, वह बहुत खूबसूरत रिश्ता था..5 साल तक तो कोई किसी को धोखा नहीं देता है..मान लीजिए थोड़ी देर के लिए खेसारी लाल गलत है..शादी के 18 साल बाद भी मैं बेहतर पिता, बेहतर पति और बेहतर बेटा हूं..मैरे परिजन जानते हैं..धोखे के आरोपों पर उन्होंने कहा कि, धोखा मैंने दिया है?… मेरे बाद तो बहुत सारे लोगों और मुझ से भी पहले उनके कई सारे रिलेशन थे… वह आगे बोल रहे हैं .. इल्जाम लगाने वालों की कोई क्षमता नहीं है..

काजल राघावनी और अपने झगड़े पर उन्होंने कहा ..जब मैं नए-नए लोगों के साथ काम करने लगा 10 लोगों को मौका देने लगा तो लड़ाई होने लगी। वहीं, अक्षरा सिंह के आरोपों पर खेसारी ने कहा कि, आरोप वो ही लोग लगाते हैं जो लोग मेरे साथ काम नहीं करते हैं…जब तक हम लोगों के साथ काम करते हैं खुशबूदार रहते हैं और जब नहीं करते हैं तो बदबूदार हो जाते हैं….ऐसे पागल कुछ भी बोलते हैं..पागलों को मैं जवाब नहीं देता ..”

काजल और अक्षरा के काम से निकलवाने वाले आरोप पर खेसारी ने कहा कि, “उसका मतलब है कि, उनके टैलेंट पर काम नहीं मिल रहा था हमारे अप्रोच पर मिल रहा था..जब हमारी वजह से आप कुछ नहीं थे तो ये खुनस क्यों निकल रही है?..जिसको पता ही नहीं सम्मान क्या होता है वो तो कुछ भी करेगा..”

खेसारी लाल का इंटरव्यू तेजी से हो रहा वायरल

इस इंटरव्यूह में वह अक्षरा सिंह और काजल राघवानी को खुलकर जवाब देते हुए नजर आए हैं। ये पूरा इंटरव्यू Bihar Tak यूट्यूब चैनल पर 7 नंवबर को अपलोड किया गया है। वीडियो को 20 हजार लोगों ने लाइक किया है वहीं, 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस इंटरव्यू को देखने के बाद अधिकतर यूजर्स खेसारी का समर्थान कर रहे हैं और बोल रहे हैं खेसारी को कोई नहीं फंसा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026