---Advertisement---

‘आप सबके लिए इतना कुछ कर रहे होते…’ Kiara Advani पोस्टपार्टम को लेकर हुई मुखर, आंखों में छलक उठे आंसू

Kiara Advani: बेटी के जन्म के बाद आखिर पोस्टपार्टम डिप्रेशन को लेकर बात करते हुए क्यों एक्ट्रेस के जज्बात छलक उठे और इस दौरान उन्होंने ऐसा क्या कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 10, 2026 2:31 अपराह्न

Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: यह सच है कि मां बनने का एहसास काफी अलग होता है लेकिन इसके साथ ही आती है कई सारी जिम्मेदारियां और पोस्टपार्टम डिप्रेशन। एक बच्चे के जन्म के बाद मां का भी एक नया जन्म होता है जो कल तक आजाद होकर घूम सकती थी वह बंदिश में बंध जाती है क्योंकि एक नन्हा जान जुड़ जाता है। वह अपने से पहले उसके बारे में सोचने लगती है। यह हर मां की कहानी है और पोस्टपार्टम के बाद के दर्द को बयां करते हुए कियारा आडवाणी भी भावुक हो गई। इस दौरान आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

पोस्टपार्टम दर्द को लेकर क्या बोली कियारा आडवाणी

राज शमानी के पॉडकास्ट में पहुंची कियारा आडवाणी ने कहा कि “पोस्टपार्टम के बारे में कोई बात नहीं करता, और इसके बारे में और बात होनी चाहिए। मां बनना एक तरह से पहचान बदलना है। यह एक नई दुनिया है, और उस पल में, इससे गुज़र रही महिला के लिए खुद को संभालना मुश्किल होता है। इसमें समय लगता है। मुझे इसमें छह महीने लगे। पिछले छह महीनों में, मैंने बस खुद से कहा है बस खुद को संभालो।” यह बोलते हुए कियारा आडवाणी की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह अपने जज्बात पर काबू नहीं कर पाती है।

खुद को भूलने का क्यों Kiara Advani ने किया जिक्र

इसके साथ ही पोस्टमार्टम को लेकर बात करते हुए कियारा आडवाणी ने यह भी कहा कि “क्योंकि आप सबके लिए इतना कुछ कर रहे होते हैं कि आप उस रिश्ते के बारे में भूल जाते हैं जो आपको खुद के साथ रखना है। वो बातें जो आपको खुद से कहनी हैं। मेरे लिए, मेरी पूरी ज़िंदगी, मैं दूसरों पर ध्यान देने वाली रही हूं लेकिन मेरे बच्चे के जन्म के बाद जो बदला है वो ये है कि मुझे आखिरकार उस रिश्ते को निभाने का समय मिल गया है जो मुझे खुद के साथ रखना है। और शायद ये सबसे अच्छी चीज़ है जो मैंने अपने लिए की है।”

34 साल बाद कियारा आडवाणी को मिली ये सीख

कियारा आडवाणी ने कहा कि “34 साल बाद, मैंने बाउंड्री बनाना सीख लिया है। मैंने खुद से क्रिटिकल बातें न करना सीखा है क्योंकि कभी-कभी आप जो कुछ भी कर रहे होते हैं, उसके बारे में ओवर-क्रिटिकल हो जाते हैं। मैंने सीखा है कि डर पर फोकस न करें। मुझे इन छह महीनों में खुद को ये सब बातें सिखानी पड़ीं।”

मां बनने के बाद इस फिल्म में दिखेंगी कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी ने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 15 जुलाई 2025 को अपनी बेटी सरायाह का इस दुनिया में स्वागत किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह यश के साथ टॉक्सिक में नजर आने वाली है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

मई 10, 2026

Haridwar Viral Video

मई 10, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 23

मई 10, 2026

Mother's Day 2026

मई 10, 2026

Thalapathy Vijay

मई 10, 2026

Health Tips

मई 10, 2026